फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Secretariat built in 71 out of 103 panchayats of Pawansa block, 34 incomplete

पवांसा ब्लाक की 103 पंचायतों में से 71 में बने सचिवालय, 34 अधूरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Secretariat built in 71 out of 103 panchayats of Pawansa block, 34 incomplete
संभल। पवांसा ब्लाक क्षेत्र की 103 ग्राम पंचायतों में से अभी तक 71 ग्राम पंचायत सचिवालय बन सके हैं। 34 अभी तक अधूरे हैं। ऐसे में इन गांवों में पंचायत सचिवालयों का संचालन नहीं हो पा रहा है और पंचायत सहायक घर पर रहकर काम कर रहे हैं। वहीं, कई ग्राम पंचायतों में एक दूसरे विभागों के भवनों में पंचायत सचिवालय का संचालन कराया जा रहा है। जिम्मेदार इस पर मौन हैं और एक दूसरे पर पल्ला झाड़ने पर उतारू हैं।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की 103 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ 71 पंचायत सचिवालय ही शुरू हो सके हैं, और 34 पंचायत सचिवालयों के निर्माण कार्य अभी अधूरे हैं। पंचायत सहायकों ने एक दिसंबर 2021 से अपना कार्य शुरू कर दिया है। शासन का निर्देश था कि पंचायत सहायक की नियुक्ति से पहले पंचायत सचिवालय तैयार करा दिए जाएं लेकिन यहां ऐसा नहीं हो पाया। यह बात अलग है कि जहां-तहां ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव ने ग्राम निधि से ही स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र, पानी की टंकी के कार्यालय और किसान सेवा केंद्र की मरम्मत कराकर पंचायत सचिवालय संचालित कराए हैं लेकिन जिला स्तरीय अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिचपुरी, मल्लाह मुस्तफाबाद, अख्तयारपुर चौबे, मऊभूड़, साकिन शोभापुर, रसूलपुर धतरा, अझरा, अजीमाबाद, लखनपुर, शकरपुर तारनपुर, किसौली, नगला खाकम, करीमपुर, महोरा लखूपुरा, मोहम्मदपुर टांडा, दहेली, ताहरपुर सिमरौआ, जोगीपुर, मोहम्मदपुर बाबई, औरंगपुर सिलौटा, कासमपुर जगरूप, अमावती कुतुबपुर, ऐंजरा, सिसौना, मुजफ्फरपुर, निरयावली, करछली, बहादुरपुर सराय उर्फ रायपुर, ततारपुर घोसी, नगला खोकर, धनेटा सोतीपुरा, बिछौली, तिगरी, अल्लीपुर बुजुर्ग में अब तक पंचायत सचिवालय नहीं बन सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed