फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Searching for the kidnapped teenager in the cities in ten teams

दस टीमें किशोरी को अलग-अलग शहरों में तलाश कर रहीं, लेकिन नहीं मिल रही सफलता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Searching for the kidnapped teenager in the cities in ten teams
संभल। किशोरी और आरोपी किशोर को दस दिन से पुलिस की टीमें तलाश कर रही हैं। हर संभावित ठिकाने और इलाके में छानबीन कर ली लेकिन अब तक नतीजा शून्य ही साबित हुआ। दिल्ली में एक टीम जगह जगह लोगों को किशोरी और आरोपी किशोर के पोस्टर दिखाती घूम रही है। दूसरी टीम ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।
विज्ञापन

अब तक की गहन पड़ताल के बाद भी नतीजा निकलकर सामने नहीं आया। पुलिस जिस स्तर पर तलाश कर रही है उससे नतीजा आने का अनुमान है लेकिन देरी पुलिस को परेशान कर रही है। किशोरी और आरोपी किशोर की तलाश में संभल कोतवाली पुलिस के साथ ही अन्य कई थानों से भी पुलिस कर्मी शामिल किए गए हैं। तीन से चार सदस्यों की एक टीम बनाई है। ऐसी ही दस टीमें अलग अलग तलाश कर रही हैं। एसओजी और सर्विलांस टीम भी अपने स्तर से तलाश कर रही है। मालूम हो 15 जुलाई की सुबह संभल कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा को दूसरे समुदाय का किशोर अपहरण कर ले गया था। किशोरी के अपहरण के बाद पीड़ित परिवार के साथ ही हिंदू संगठनों ने धरना दिया। अधिकारियों ने आश्वासन देकर धरना खत्म कराया और जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया लेकिन किशोरी की तलाश नहीं हो सकी। इसके बाद 20 जुलाई को हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में महापंचायत की गई थी।
विज्ञापन

इसमें जिलेभर में चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी। पुलिस के अधिकारियों ने जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया लेकिन अब तक किशोरी की बरामदगी नहीं हो सकी। अब पुलिस की बैचेनी बढ़ गई है। दस दिन बाद भी किशोरी और आरोपी किशोर की तलाश नहीं हो सकी है। पुलिस का हर प्रयास असफल साबित हो रहा है। अब तक ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है जिसके सहारे पुलिस को काम करने के लिए लाइन मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed