{"_id":"69d564bab6ca1c6e54019aea","slug":"search-continues-for-the-youth-who-drowned-in-the-ganga-river-even-on-the-second-day-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128336-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गंगा में डूबे युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गंगा में डूबे युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं, तलाश जारी
विज्ञापन
बबराला। थाना क्षेत्र के राजघाट पर गंगा में नहाते समय डूबे युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं मिल सका। स्थानीय गोताखोरों के साथ ही एनडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन मंगलवार शाम तक उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया था।
धनारी थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगढ़ करेला की मढ़ैया निवासी 32 वर्षीय सोमबीर सोमवार को राजघाट गंगा में स्नान करने आया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया था। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द की युवक को तलाश कर लिया जाएगा।
संवाद