{"_id":"65e233f066821795150e6327","slug":"sdo-and-je-assaulted-case-filed-against-three-including-two-brothers-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-108297-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एसडीओ और जेई से मारपीट, दो भाइयों समेत पर तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एसडीओ और जेई से मारपीट, दो भाइयों समेत पर तीन पर केस
Sat, 02 Mar 2024 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
संभल। बिजली बिल की बकाया धनराशि को जमा कराने का तकाजा करने गई विद्युत टीम के साथ सगे भाइयों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। साथ ही दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बृहस्पतिवार की सुबह पौने 12 बजे विद्युत उपकेंद्र सिरसी के एसडीओ सुरेंद्र सिंह और जेई सुरेंद्र सिंह टीम के साथ मोहल्ला सराय सादक में बब्बर अब्बास के घर बिजली बिल का बकाया 33661 रुपये जमा कराने का तकाजा करने के लिए गए थे। एसडीओ और जेई ने बब्बर अब्बास से बकाया बिल जमा करने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर परिवार के लोग भड़क गए। बोले कि बिल जमा नहीं करेंगे। कुछ ही देर में गाली-गलौज पर उतारू हो गए और मारपीट करने लगे। दोबारा घर में आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से चले जाने को कहा। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर बब्बर अब्बास व उसके भाई फजल और एक अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।