{"_id":"60d77fac8ebc3e2d9b1b5b26","slug":"sdm-raids-fertilizer-shops-with-team-chandausi-news-mbd39365383","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने टीम के साथ खाद की दुकानों पर मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने टीम के साथ खाद की दुकानों पर मारे छापे
विज्ञापन
संभल। जिला अधिकारी आदेश पर गठित टीमों ने जिले भर में खाद की दुकानों पर छापेमारी की। स्टॉक व पीओएस मशीन की जांच की। छापेमारी के दौरान कई दुकानदार शटर बंद कर फरार हो गए।
गुन्नौर तहसील में एसडीएम रामकेश धामा, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह, एआर कोऑपरेटिव हरेंद्र सिंह ने गुन्नौर में कृष्णा बीज भंडार ,कृषि खाद भंडार ,रामकुमार खाद भंडार, साईं ट्रेडर्स ,एस बी ट्रेडर्स सहित खाद की दुकानों की जांच की। रामकुमार खाद भंडार से डीएपी का नमूना भरा गया ।निरीक्षण में पीओएस मशीन से खाद की बिक्री स्टॉक, ओवर रेटिंग देखी। लगाकर 20 बोरी तक ले सकता है । चंदौसी तहसील में एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, उप कृषि निदेशक हीरा सिंह जीना ने 19 दुकानों की जांच की। इनमें चंदौसी बदायूं चुंगी से वेष्णो खाद से डीएपी, सैनी खाद भंडार से डीएपी, मंडी समिति स्थित इफको केंद्र से डीएपी, बहजोई में श्रीराम फर्टिलाइजर्स से यूरिया का नमूना लेकर जांच को भेजा है। दुकानों पर रेट लिस्ट न होने पर उन्हें नोटिस जारी किए गए। बहजोई में रमपुरा किसान सहकारी समिति पर सचिव न होने पर नोटिस जारी किया गया। साथ ही नोटिस का स्पष्टीकरण देने के निर्देेश दिए हैं। दोबारा जांच में रेटलिस्ट न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
सभी जगह एक साथ छापेमारी की गई। यूरिया व डीएपी के नमूने जांच के लिए भरे गए हैं। इसके अलावा जहां रेटलिस्ट चस्पा नहीं थी, उन्हें नोटिस जारी कर रेटलिस्ट लगाने को कहा गया है। ताकि खाद पर ओवररेटिंग न हो सके।
विज्ञापन
हीरा सिंह जीना, कृषि उप निदेशक संभल।