फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SDM inspected the temporary cow shelter built in Ghansurpur

घंसूरपुर में बने अस्थाई गो आश्रय स्थल का एसडीएम किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
SDM inspected the temporary cow shelter built in Ghansurpur
असमोली के गांव घंसूरपुर में अस्थाई गो आश्रय स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम विनय कुमार मिश्र। - फोटो : SAMBHAL
संभल। असमोली विकासखंड के गांव घंसूरपुर में बने अस्थाई गो आश्रय स्थल का रविवार को उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा निरीक्षण करने पहुंचे। साथ ही पशुओं को दिए जाने वाले चारे के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

रविवार को गांव घंसूरपुर में बने अस्थाई गो आश्रय स्थल का एसडीएम विनय कुमार मिश्र के साथ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुन्ना लाल यादव ने निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों से 100 गायों की क्षमता वाली गोशाला में 162 गोवंशीय पशु होने का कारण पूछा। कर्मचारियों ने बताया कि आसपास के ग्रामीण जबरन पशु छोड़ जाते हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को पशुओं के लिए मौके पर हरा चारा भी मिला और चोकर के कट्टे, भूसा उपयुक्त मात्रा में चारे में मिला हुआ पाया। पशुओं के नीचे साफ- सफाई की व्यवस्था सही पाई गई। शिकायत कर्ता ज्ञानेंद्र सिंह ने एसडीएम विनय कुमार मिश्र को अपने सुझाव दिए। एसडीएम ने कहा कि मंगलवार को ब्लॉक में बैठक की जाएगी, जिसमें गोवंशीय पशुओं के सरंक्षण के लिए रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही गोशाला में वेस्ट को बदलने के लिए जैसे गोबर गैस प्लांट, जैविक खाद, गायों की सही तरह से देख भाल कर दूध निकालना आदि के लिए व्यवस्था की जाएगी। ग्राम विकास अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाक्षी व केयरटेकर को पशुओं के प्रति लापरवाही न करने की चेतावनी दी है। इसमें ऐंचोड़ा कंबोह के प्रधान लव कुश शर्मा, योगेंद्र त्यागी, ज्ञानेंद्र सिंह व ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed