फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SDM caught tractor-trolley and JCB while doing illegal mining

Sambhal News: एसडीएम ने अवैध खनन करते ट्रैक्टर-ट्राॅली व जेसीबी पकड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
SDM caught tractor-trolley and JCB while doing illegal mining
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव अमियापुर पचाक के जंगल में अवैध खनन करने के आरोप में ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी को एसडीएम ने सीज किया है। साथ ही ईट भट्ठा स्वामियों से कागजात, रायल्टी जमा करने की हिदायद दी गई है। अन्यथा की स्थिति में भट्ठों का संचालन बंद करा दिया जाएगा। पिछले कई दिन से एसडीएम रामकेश सिंह धामा को बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव अमियापुर पचाक अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। बृहस्पतिवार की शाम एसडीएम ने गांव आमियापुर पचाक के जंगल में जाकर अवैध खनन करते ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी पकड़ ली। जिसे थाना बनियाठेर पुलिस के सुपुर्द कर सीज कर दिया गया। एसडीएम रामकेश सिंह धामा ने बताया कि तहसील क्षेत्र के ईट भट्ठों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसमें भट्ठों के कागजात व रायल्टी जमा की स्थिति देखी जा रही है। जिन भट्ठों की रायल्टी जमा नहीं है, उनका संचालन बंद कर दिया जाएगा। साथ ही कच्ची ईंटों को नष्ट करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed