{"_id":"631f88119ea2bb66fc31ce8d","slug":"sdm-arrived-in-green-belt-without-layout-to-demolish-the-shops-under-construction-chandausi-news-mbd440888262","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन बेल्ट में बिना लेआउट निर्माणाधीन दुकानों को तुड़वाने पहुंचे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन बेल्ट में बिना लेआउट निर्माणाधीन दुकानों को तुड़वाने पहुंचे एसडीएम
विज्ञापन
SDM arrived in Green Belt without layout to demolish the shops under construction
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद रोड पर श्रीबालाजी धाम कॉलोनी में बिना लेआउट व ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण की शिकायत पर तुड़वाने के लिए एसडीएम चंदौसी पहुंचे। वहां नायब तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश देकर लौट गए। रात को किए गए निर्माण को नायब तहसीलदार ने हटवा दिया और बिना ले लाउट हो रहे निर्माण के लिए कॉलोनाइजर ने कुछ दिन का समय मांगा है। इसके बाद प्रशासनिक टीम लौट गई।
मुरादाबाद रोड स्थित गांव देवरखेड़ा में बन रही कॉलोनी श्रीबालाजी धाम निवासी प्रेम सिंह ने डीएम को शिकायत की थी। बताया था कि कॉलोनाइजर ने कॉलोनी में एक स्थान को ग्रीन बेल्ट बताकर प्लाट बेचे थे। अब उस स्थान पर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। जो मानचित्र के विरुद्ध है। मानचित्र में उस स्थान को खुली जगह के रूप में प्रदर्शित किया है। शिकायत पर एसडीएम राजपाल सिंह, नायब तहसीलदार निश्चय कुमार अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण को ध्वस्त कराने के लिए पहुंच गए। एसडीएम राजपाल सिंह कुछ देर वहां से चले गए और ग्रीन बेल्ट में स्थित निर्माण को ध्वस्त कराने के आदेश नायब तहसीलदार को दिए। उन्होंने जांच के लिए विनियमित जेई से नक्शा मंगवाया। रात के समय कुछ निर्माण कराया गया था। नायब तहसीलदार ने उसे हटवा दिया। कॉलोनी में बन रही दुकानों का लेआउट नहीं मिला। बिना परमिशन निर्माण कराया जा रहा था। कॉलोनाइजर व अन्य लोगों की मांग पर नायब तहसीलदार ने अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं कराया। उन्हें कुछ समय देकर लौट गए।
कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट है लेकिन निर्माण कराया गया है। जो निर्माण हो रहा है। उसका भी लेआउट स्वीकृत नहीं है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
दीवान सिंह, जेई विनियमित चंदौसी
जो निर्माण कराया गया है। वह बिना लेआउट के कराया गया है। गेट के पास हो रहे निर्माण को हटवा दिया गया है। शेष अवैध निर्माण के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कुछ समय मांगा है। समय दिया गया है। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
निश्चय कुमार, नायब तहसीलदार, चंदौसी