फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Scuffle between police and advocates in the court

कचहरी में पुलिस अधिवक्ताओं के बीच धक्का मुक्की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between police and advocates in the court
चंदौसी (संभल)। कचहरी चंदौसी में गुरुवार की दोपहर युवती के बयान दर्ज कराने को लेकर उप निरीक्षक और अधिवक्ता के बीच नोकझोंक हो गई। इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई। दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता करने और अपनी इच्छा से लड़की के बयान दर्ज कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। इसके बाद अधिवक्ता एकत्र हो गए और उप निरीक्षक से माफी मंगवाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। शाम को अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल एसपी चक्रेश मिश्र से मिला और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र निवासी युवती एक युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। गुरुवार को गुन्नौर कोतवाली में तैनात दरोगा राधेश्याम शर्मा युवती के साथ कचहरी में उसके बयान दर्ज कराने आए थे। अपनी इच्छा से बयान दर्ज कराने को लेकर दरोगा राधेश्याम शर्मा व अधिवक्ता चंदौसी बार एसोसिएशन के सचिव सुनील सिंह के बीच कहासुनी हो गई। अन्य अधिवक्ता भी मौके पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों में धक्कामुक्की भी हुई। उन्होंने एक दूसरे पर अभद्रता करने, गाली गलौज करने व युवती के बयान अपने अनुसार दर्ज कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। कुछ ही देर में कचहरी के अधिवक्ता परिसर में एकत्र हो गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ता के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए सभी ने कार्य बहिष्कार कर दिया और दरोगा से माफी मंगवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत दोनों पक्षों ने न्यायाधीश से भी की है। इसके बाद शाम करीब पांच बजे चंदौसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव, सचिव सुनील सिंह, टेकचंद यादव, मनोज वार्ष्णेय का प्रतिनिधि मंडल डीएम संजीव रंजन, एसपी चक्रेश मिश्र, जिला जज भानु देव शर्मा से मिले तथा दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा अपने अनुसार लड़की के बयान दर्ज कराने का प्रयास कर रहे थे। इसका विरोध अधिवक्ता सुनील सिंह ने किया, तो दरोगा ने उनके साथ अभद्रता की थी। इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। कार्रवाई की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला है। एसपी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। राजेश यादव, अध्यक्ष चंदौसी बार एसोसिएशन

::::
अधिवक्ताओं ने मेरे साथ अभद्रता की है। वह लड़की को लड़के के मामा के सुपुर्द करने का बयान दर्ज कराने का दबाव बना रहे थे। मामले से उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। राधेश्याम शर्मा, उप निरीक्षक गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed