{"_id":"5a809ec74f1c1ba4268b9d38","slug":"scorching-with-a-short-circuit-in-the-house-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से घर में लगी आग,युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट से घर में लगी आग,युवक झुलसा
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
पंवासा में आग से झुलसा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंवासा में बिजली के शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग ने पशुशाला को भी चपेट में ले लिया। आग से एक युवक और दो पशु झुलस गए। जबकि एक पशु की मौत हो गई। झुलसे युवक का उपचार कराया गया।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पंवासा निवासी रविंद्र सिंह के घर में बनी पशुशाला में शनिवार रात को एक गाय, एक भैंस और एक बछड़ा बंधा था। परिजन सोए हुए थे। बिजली आ रही थी। रात में किसी समय अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। पशुशाला में रखी लकड़ी व भूसा जलने लगा। पशुओं ने शोर मचाया। इस पर रविंद्र सिंह व अन्य परिजनों की आंख खुल गई।
आसपास के लोग भी पहुंच गए। सभी लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। इस बीच रविंद्र सिंह का बेटा कुलदीप पशुओं को बचाने का प्रयास करने लगा। इस प्रयास में कुलदीप झुलस गया। लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। तब तक आग की चपेट में आकर गाय और भैंस झुलस गई। जबकि बछड़े की मौत हो गई। पशुशाला में रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। रविवार को परिजनों ने झुलसे कुलदीप का उपचार कराया। आग की घटना से करीब 20 हजार रुपये का नुकसान होना बताया गया है।