{"_id":"63f7c6d56971a69fbf0d9044","slug":"scooty-rider-woman-looted-purse-on-sonakpur-overbridge-sambhal-news-c-15-1-mbd1027-65548-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सोनकपुर ओवरब्रिज पर स्कूटी सवार महिला से पर्स लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सोनकपुर ओवरब्रिज पर स्कूटी सवार महिला से पर्स लूटा
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में सोनकपुर ओवरब्रिज पर स्कूटी सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया। घटना के समय महिला अपने पति के साथ हिमगिरी कॉलोनी जा रही थी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। कटघर के करूला रहमत नगर निवासी रईस पीतल उत्पादों पर ढलाई का काम करते हैं। बुधवार शाम करीब सात बजे रईस पत्नी आसमां बी को साथ लेकर स्कूटी से हिमगिरी कॉलाेनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इनकी स्कूटी सोनकपुर ओवरब्रिज पर पहुंची। इसी दौरान पीछे से एक बाइक आ गई।
बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर महिला के हाथ से पर्स छीन लिया। इसके बाद बदमाश बाइक दौड़ाकर फकीरपुरा की ओर भाग निकले। दंपती के शोर मचाने पर लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
बदमाशों की तलाश की गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पीड़िता के पिता ने केस दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है। पर्स में दो मोबाइल, पच्चीस हजार रुपये और कुछ दस्तावेज थे। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।