फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Scooty and bike caught fire at two different places

Sambhal News: दो अलग-अलग स्थानों पर स्कूटी और बाइक में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Scooty and bike caught fire at two different places
बनियाठेर(संभल)। सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर अचानक वाहनों में आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार रात गांव बनियाखेड़ा की मढ़ैया निवासी अतर सिंह के यहां उनकी बेटी की शादी का कार्यक्रम था। समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदार बीपी सिंह निवासी जैराई हयातनगर ने जैसे ही अपनी बाइक खड़ी की। कुछ देर बाद ही बाइक में से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते बाइक में आग भड़क गई। इससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन

वहीं, गांव नेहटा निवासी हरनाम सिंह मंगलवार सुबह अपने धेवते को लेकर स्कूटी से घूमाने जा रहे थे। रास्ते में स्कूटी रोककर गांव के ही मोनू शर्मा से बात करने लगे। तभी उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी से अचानक धुआं उठने लगा। तुरंत वह अपने धेवते को लेकर स्कूटी से उतर गए। इस दौरान स्कूटी ने आग पकड़ी लगी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed