फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   schools open in sambhal from today

आज से होगी कक्षा संचालित, उपस्थित बच्चों को ही मिलेगा मिड डे मिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
schools open in sambhal from today
चंदौसी। जिले में सोमवार एक मार्च से शासन के निर्देश पर कक्षा एक से पांच तक के सभी परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। शिक्षा का माहौल देने और बच्चों के स्वागत के लिए शिक्षक तैयार हैं। मध्यान्ह में मिलने वाले मिड डे मील की तैयारी भी विभाग की ओर से कर ली गई है। जो बच्चे स्कूल में उपस्थित होंगे, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ उन्हें स्कूल में ही मिड डे मील खिलाया जायेगा।
विज्ञापन

संभल जनपद में 1046 प्राथमिक विद्यालय हैं, इनमें 1.57 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। 476 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब 64 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। शासन ने एक मार्च से कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को कोरोना की गाइड लाइन के मुताबित संचालित करने का निर्णय लिया है। लॉक डाउन के बाद से सभी स्कूल बंद हो गए थे।
विज्ञापन

स्कूलों में मिलने वाली मिड डे मील का खाद्यान्न विभाग की ओर से बच्चों को बंटवाया जा रहा था। साथ ही उनकी कंवर्जन कास्ट को भी बच्चों और उनके अभिभावकों के खातों में ट्रांसफर कराई गई थी। अब एक मार्च से बच्चे स्कूल आने शुरू हो जायेगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में ही मध्यान्ह समय में बच्चों को मिड डे मील वितरण कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड डे मील बनवाने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक व विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष को सौंपी गई है। कोरोना की गाइड लाइन के मुताबिक 50 प्रतिशत बच्चे ही कक्षाओं में उपस्थित रहेंगे। जितने बच्चे स्कूल में आयेंगे, उनके लिए ही मिड मील बनाया जायेगा। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग से बैठा कर भोजन कराया जाएगा।
बच्चों के साथ मनाया जाएगा उत्सव
पहले दिन स्कूलों में पढ़ाई नहीं कराई जाएगी। जबकि बच्चों के स्वागत में स्कूलों को सजाया जाएगा और उनके साथ उत्सव मनाया जाएगा। बच्चे एक साल के बाद स्कूल आ रहे हैं। उन्हें स्कूल में पहले दिन इक्रो फ्रैंडली माहौल देने के शासन ने निर्देश दिये हैं।

बच्चों और अभिभावकों को समझाया जाएगा स्कूल का टाइम टेबिल
चंदौसी। कोरोना के चलते सप्ताह के पहले दिन सोमवार को कक्षा एक और पांच के 50 प्रतिशत बच्चे उपस्थित रहेंगे। दूसरे दिन मंगलवार को कक्षा दो व चार के 50 प्रतिशत बच्चे, तीसरे दिन बुधवार को कक्षा तीन के 50 प्रतिशत बच्चे उपस्थित रहेंगे। सप्ताह के शेष दिनों में इन्हीं कक्षाओं के बाद वाले 50 प्रतिशत बच्चे उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed