फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Schools entangled in setting the time table of two shifts, demand for change arose

दो शिफ्ट का टाइम टेबल सेट करने में उलझे स्कूल, बदलाव की मांग उठी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Schools entangled in setting the time table of two shifts, demand for change arose
संभल। शासन से दो शिफ्टों में स्कूलों के संचालन की अनुमति मिलने के बाद जिले में संचालित सभी बोर्डों के स्कूलों में तैैयारियां शुरू हो गई हैं। स्कूल प्रशासन भले ही दो शिफ्ट के हिसाब से टाइम टेबल सेट करने में जुटा है पर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट इसे लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन का समय दो शिफ्टों में नहीं, बल्कि शिक्षा अधिनियम 1921 के अनुसार किया जाए। ताकि छात्र-छात्राओं को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार 16 अगस्त से स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। दो शिफ्टों के अनुसार चार-चार घंटे की आठ से 12 और साढ़े 12 से साढ़े चार बजे तक ऑफलाइन पढ़ाई होगी। दो शिफ्टों में इसलिए ताकि ऑनलाइन पढ़ाई न करानी पड़े। स्कूल इसी को लेकर अपनी तैयारी में जुटे हैं। दोनों शिफ्टों में आधी क्षमता के अनुसार छात्रों को बुलाया जाएगा। ऐसे में हर शिफ्ट के लिए अलग-अलग टाइम टेबल बनाना होगा। इसको लेकर स्कूलों में अलग-अलग राय है और असमंजस की स्थिति हैै।
विज्ञापन

आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य यतींद्र भाटी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ही स्कूल खोले जाएंगे। ऑफलाइन पढ़ाई पर ही ज्यादा जोर रहेगा। इसके लिए स्कूल मेें व्यवस्था शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पूर्ण रुप से स्कूल खोले जाते तो ज्यादा अच्छा रहता। स्कूल खाली है और पूरी क्षमता के साथ छात्रों को कई कक्षाओं में बांट कर पढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही शिफ्ट में टाइम टेबल सेट करना पड़ता। दो शिफ्टों के टाइम टेबल के अनुसार शिक्षकों की अलग-अलग व्यवस्था करनी पड़ेगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि अभी व्यवस्था शासन के निर्देश अनुसार ही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed