{"_id":"5d890fe88ebc3e93d1009456","slug":"school-van-break-fail-sambhal-news-mbd3232623112","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वैन के ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली वैन के ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे बच्चे
विज्ञापन
संभल में नगर पालिका के कूड़ा घर में इस तरह से टकराई स्कूली वैन।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। कोतवाली क्षेत्र के कोटपूर्वी मोहल्ले में तेज ढाल में सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे अचानक एक निजी स्कूल की मारुति वैन के ब्रेक फेल हो गए। इससे मारुति वैन की रफ्तार बढ़ गई।
हादसे के हालात बने तो चालक ने बचाव का प्रयास किया पर वैन नहीं रुक सकी और सड़क के किनारे रखे नगर पालिका के कूड़ेदान से टकरा गई। आगे का शीशा टूटा और गाड़ी विपरीत दिशा में हो गई। वैन में सवार 10-12 बच्चे इससे घबरा गए। लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
सभी सकुशल रहे। इस दौरान चालक वाहन छोड़कर भाग गया। तत्काल आसपास के लोगों ने बच्चों को निकाला। इसके बाद स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को खबर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
पुलिस और परिवहन विभाग घटना से बेखबर है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई होगी।