फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   School children took out an awareness rally to prevent communicable diseases

Sambhal News: स्कूली बच्चों ने संचारी रोगों से बचाव को निकाली जागरूकता रैली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
School children took out an awareness rally to prevent communicable diseases
संभल। संभल ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बैटला के छात्र-छात्राओं ने संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने नारों के जरिए ग्रामीणों को संदेश दिया।मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बैटला के छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों को संचारी रोग चेचक, हैजा, छोटी माता, डेंगू ज्वर, सुजाक, हेपेटाइटिस ए, बी और सी आदि के प्रति सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया। बच्चों के हाथों में स्वच्छता अपनाएं संचारी रोगों को दूर भगाएं, हम सबने ठाना है संचारी रोगों को भगाना है, जागरूक रहे हैं सुरक्षित रहें, हाथ धोएं बीमारी भगाएं, सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखें साफ सफाई, स्वस्थ जीवन स्वस्थ भारत, जन जन का यही नारा है संचारी रोगों पर नियंत्रण पाना है आदि नारे लिखी तख्तियां थीं। शिक्षक नईमुद्दीन अली ने कहा कि बारिश में गंदगी के कारण शरीर में संचारी रोग तेजी से फैलते हैं। इनसे बचाव के लिए जागरूक रहना चाहिए। इस दौरान तेज सिंह,जयवीर सिंह,बलवीर सिंह, उमंग गोयल, ऋतु खन्ना, मीनाक्षी निमेश, चंचल, अनिल कुमार, पंचायत सहायक स्वाति अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed