फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Scholarship application date extended, yet students forced to go round

छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख बढ़ी, फिर भी चक्कर लगाने को मजबूर छात्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Scholarship application date extended, yet students forced to go round
चंदौसी। छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करने और फार्म सत्यापन की अंतिम तिथि शासन ने बढ़ा दी है, लेकिन वेबसाइट ठप पड़ी है। छात्रवृत्ति आवेदन के लिए छात्र कैफे के चक्कर लगा रहे हैं, वहीं स्कूलों में छात्रों के आवेदन का सत्यापन अटका है। अब तक 32,136 छात्रों के पंजीकरण में समाज कल्याण विभाग को मात्र 5,303 छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ही मिले हैं। निर्धारित तिथि तक विभाग को आवेदन नहीं मिले तो छात्रों की छात्रवृत्ति रुक सकती है। जिसको लेकर छात्र परेशान हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए हाईस्कूल, इंटर व स्नातक की कक्षाओं के छात्र आवेदन कर रहे हैं। संभल जनपद में 21 अक्तूबर तक 32,136 छात्र छात्रवृत्ति के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। विभागीय वेबसाइट अधिकांश समय ठप रहती है। इससे छात्रों को परेशानी हो रही है। शासन की हाईस्कूल व इंटरमीटिएड के छात्रों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर व स्नातक की कक्षा के छात्रों के लिए आखिरी तारीख 19 नवंबर तक बढ़ा चुकी है। पंजीकृत छात्रों में से मात्र 16,777 छात्र ही आवेदन के सत्यापन के बाद अपना फार्म ऑनलाइन जमा करा पाए हैं। वेबसाइट लगातार बंद रहने व धीमी गति से काम करने के कारण छात्र परेशान हैं। साइबर कैफे के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं स्कूलों में भी ऑनलाइन सत्यापन होना है। वहां भी कार्य प्रभावित है। निर्धारित तिथि तक छात्र और कॉलेज के ऑनलाइन सत्यापन के बाद फार्म ऑनलाइन अग्रसारित नहीं किया गया तो छात्रवृत्ति रुक सकती है।
विज्ञापन

वेबसाइट पर काम नहीं हो पा रहा है। स्कूल, कॉलेज की शिकायत भी आ रही है। इस मामले में शासन को भी अवगत कराया गया है। छात्रों के ऑनलाइन आवेदन, स्कूलों के ऑनलाइन सत्यापन के बाद ही छात्रों को छात्रवृत्ति मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र प्रताप गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed