फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Scam worth Rs 23 lakhs revealed in 11 villages, notice issued to secretaries

Sambhal News: ओटीएस शिविर में कर्मचारियों पर हमला, बंधक भी बनाया

Sun, 24 Dec 2023 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 24 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Scam worth Rs 23 lakhs revealed in 11 villages, notice issued to secretaries
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर कला में शनिवार को ओटीएस के शिविर में पहुंचे टीजी-2 सुशील कुमार (नोडल अधिकारी) व अन्य कर्मचारियों को ग्रामीणों ने हमले करते हुए बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हातिमसराय स्थित विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के गांव सलारपुर कला में शनिवार को राजस्व वसूली के लिए ओटीएस शिविर लगा था। बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन भी काटे जाने थे। विद्युत टीम गांव में पहुंची तो गांव के ही इकराम, इरफान व गुलाम पुत्र अनवार मौलाना ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। जिसमें टीजी-2 सुशील कुमार (नोडल अधिकारी), लाइनमैन सुभाष कुमार और सुनील कुमार घायल हो गए। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए टीम को बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम को ग्रामीणों से छुड़ाया। अधिशासी अभियंता नवीन गौतम भी थाने पहुंच गए। पुलिस को तहरीर दी गई। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर इकराम, इरफान और गुलाम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
बड़े बकायेदारों के बिजली के कनेक्शन काटने और राजस्व वसूली के लिए टीम शनिवार को सलारपुर गांव गई थी। ग्रामीणों ने टीम पर जानलेवा हमले करते हुए बंधक बना लिया। अवर अभियंता की ओर से तहरीर दिलवाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। -नवीन गौतम, एक्सईएन, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार न हुए तो कार्य बहिष्कार कर देंगे धरना
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने संविदा लाइनमैन के साथ मारपीट के इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। घटना के बाद मुख्य बिजलीघर पहुंचे कर्मचारियों ने धरना देकर विरोध जताया और जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। इस बाबत एक्सईएन को एक पत्र भी सौंपा। कहा कि यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो रविवार से कार्य बहिष्कार कर धरना दिया जाएगा। इस दौरान अली सज्जाद, अभिनंदन शर्मा, अशोक त्यागी, सोनू सैनी, शाहिद, नदीम जैदी, पवन, फिरोज, सचिन, जाकिर, सोमपाल, कमल आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed