फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Scam in mid-day meal, headmaster suspended

मिड-डे मील में घपलेबाजी, प्रधानाध्यापक निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Scam in mid-day meal, headmaster suspended
पवांसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर और धुरैटा के कंपोजिट विद्यालयों का शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुजफ्फरपुर कंपोजिट विद्यालय में मिड-डे मील की घपलेबाजी पकड़ी गई। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक जिकरूरहमान को तत्काल निलंबित करने के आदेश किए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल निलंबित कर दिया। धुरैटा कंपोजिट विद्यालय में 11 शिक्षकों में से पांच शिक्षक अवकाश पर मिले। प्रधानाध्यापक द्वारा एक साथ पांच शिक्षकों को अवकाश दिए जाने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने बताया कि सुबह 11.15 बजे करीब औचक निरीक्षण के दौरान मुजफ्फरपुर कंपोजिट विद्यालय में उपस्थिति रजिस्टर चेक किया था। जिसमें 147 बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी। जबकि विद्यालय में बच्चे 61 ही उपस्थित थे। रसोईघर में बर्तन नहीं मिले। मैन्यू के मुताबिक शुक्रवार को ताहरी बनी थी लेकिन मानक के अनुसार वह भी नहीं बनाई गई थी। वित्तीय अनियमितताएं पाई जाने पर निलंबन की कार्रवाई की है। बताया कि धुरैटा के विद्यालय में व्यवस्थाओं के सुधार किए जाने के निर्देश दिए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र पर भी व्यवस्थाओं को देखा गया है।
विज्ञापन

संभल। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पवांसा ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पवांसा ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी मोहम्मद असलम और जितेंद्र सिंह सफाई कार्य करते हुए नहीं मिले। इन कर्मचारियों के स्थान पर प्राइवेट कर्मचारी सफाई करते पाए गए। यह कर्मचारी सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा भी जला रहे थे। जिलाधिकारी ने बताया कि दोनों सफाई कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही है। अक्तूबर का वेतन रोकने का आदेश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया गया है।
विज्ञापन

समय समय पर विद्यालयों के औचक निरीक्षण किए जाएंगे। जहां गड़बड़ी पाई जाएगी सख्त कार्रवाई होगी। विद्यालयों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष बंसल, डीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed