फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Satyavrat police post will start in January, construction work is in full swing

Sambhal News: सत्यव्रत पुलिस चौकी जनवरी में होगी शुरू, निर्माण कार्य तेज

Wed, 01 Jan 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 01 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Satyavrat police post will start in January, construction work is in full swing
संभल।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के पास सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मंगलवार को बाउंड्री का काम पूरा हो गया है। अब ऑफिस और कक्षों की बुनियाद खड़ी की जा रही हैं। जनवरी में ही पुलिस चौकी के शुरू होने की उम्मीद है।
एएसपी श्रीश्चंद्र पुलिस चौकी निर्माण का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
एएसपी ने बताया कि पुलिस चौकी में कार्यालय, हॉल, हवालात और पुलिसकर्मियों के लिए कमरे बनाए जा रहे हैं। बताया कि इस पुलिस चौकी के निर्माण से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। लोगों को पुलिस की मदद भी तत्काल मिल सकेगी। जनवरी में चौकी के शुरू होने की उम्मीद है। संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से पुलिस-प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा के लिहाज से ही पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है। जिससे जामा मस्जिद के आसपास सुरक्षा बढ़ जाए। संवाद
विज्ञापन

पालिका की जमीन पर बन रही पुलिस चौकी : डीएम

संभल। जामा मस्जिद के पास बन रही पुलिस चौकी का निर्माण वक्फ की जमीन पर किया जा रहा है। ऐसा दावा लोगों ने किया है। वहीं, डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि पुलिस चौकी पालिका की जमीन पर बन रही है। यह जमीन आबादी में दर्ज है। जो लोग वक्फ की जमीन होने का दावा कर रहे हैं वह अभी तक वैध कागज नहीं दिखा सके हैं। जो कागज अभी तक दिखाए हैं उनकी भी जांच की जाएगी। वक्फ की जमीन होने का जिन लोगों ने दावा किया है उन सभी से कहा गया है कि वह जमीन के कागज लेकर आए। जिससे उसके आधार पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article