{"_id":"67fd68ffd38d574a64018259","slug":"satyagraha-12-and-kamakhya-express-will-remain-cancelled-for-eight-days-chandausi-news-c-204-1-smbd1003-119230-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सत्याग्रह 12 और कामाख्या एक्सप्रेस आठ दिन रहेगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सत्याग्रह 12 और कामाख्या एक्सप्रेस आठ दिन रहेगी रद्द
विज्ञापन
चंदौसी। नगर के रेलवे स्टेशन से बापूधाम मोतिहारी व कामाख्या जंक्शन जाने वाली दो साप्ताहिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। चंदौसी रेलवे स्टेशन के रास्ते बापूधाम मोतिहारी जाने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस 19 अप्रैल से 30 अप्रैल और कामाख्या एक्सप्रेस 25 अप्रैल से दो मई तक निरस्त रहेगी।
चंदौसी रेलवे स्टेशन के सीएमआई सैय्यद इमरान चिश्ती ने बताया कि जानकारी मिली है कि गोरखपुर जंक्शन पर 12 अप्रैल से यार्ड रिमॉडलिंग यानी नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य तीन तीन मई तक चलेगा। जिसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त किया है। इनमें कामाख्या और बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस भी शामिल है।
सीएमआई ने बताया कि आनंद विहार से चलकर चंदौसी रेलवे स्टेशन के रास्ते बापूधाम मोतिहारी जाने वाली 14010 साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल रद्द रहेगी। वहीं आनंद विहार से चलकर चंदौसी रेलवे स्टेशन के रास्ते कामाख्या जंक्शन जाने वाली 15622 साप्ताहिक एक्सप्रेस भी 25 अप्रैल से लेकर दो मई तक रद्द रहेगी।