{"_id":"33184ac0198210362e8a79d59bd23cda","slug":"sattebaji-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने पकड़ा सट्टा, कोतवाली पुलिस बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ने पकड़ा सट्टा, कोतवाली पुलिस बेखबर
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Tue, 27 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सीओ ने सोमवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे नगर में कई स्थानों पर सोमवार को छापेमारी कर 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मौके से कंप्यूटर, प्रिंटर, जुए की पर्ची समेत हजारों रुपये की नगदी भी बरामद हुई है।
कोतवाली पुलिस को पूरी कार्रवाई से दूर रखा गया है। वह पूरी तरह से बेखबर रही। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। नगर में इलेक्ट्रानिक उपकरणों के माध्यम से जुए के काले कारोबार की शिकायत मिल रही थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सीओ अभिषेक कुमार ने बनियाठेर पुलिस के साथ नगर में गणेश कालोनी, सीता रोड, संभल गेट, घटिया गेट, खुर्जा गेट, मिलक मौलागढ़ में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कैथल गेट निवासी ओमप्रकाश पुत्र विजय प्रकाश के मकान स्थित संतोष पीसीओ से 17 व्यक्तियों को और मोहल्ला चुन्नी अंबेडकर पार्क निवासी नितिन के घर से 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सभी कंप्यूटर के जरिए जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार लोगों में राजू, सौरभ गौतम, अमर अग्रवाल, श्रीराम शर्मा, परमेश, राजू पुत्र जागन, रवि, अर्जुन, संजय, सचिन कुमार, सूरजपाल, अवधेश, प्रेमशंकर, राजीव, नवीन प्रकाश, मनोज, गंगाराम, हृदेश, उमेश, दिनेश, नितिन, हरिश्चंद्र, गजेंद्र, कृपाल, लईक कुल 27 आरोपी शामिल हैं।
छापेमारी के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों में खेलने वालों की संख्या अधिक है। सट्टा-जुआ संचालित करने वालों के बारे में खोजबीन की जा रही है। मौके पर मिले साक्ष्य और पूछताछ के बाद संचालकों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।