फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   satta men aaye to pradesh k bantwara ty

सत्ता में आए तो प्रदेश का बंटवारा तय : जयंत

Mon, 19 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 19 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
satta  men aaye to pradesh k bantwara ty
जयंत चौधरी - फोटो : getty
हरित प्रदेश को लेकर संजीदगी दिखाने के साथ उन्होेंने किसानों को रिझाने के लिए उनका कर्ज माफ करने की बात कही। इस दौरान वे सपा, भाजपा और बसपा पर तो आक्रामक दिखे, लेकिन कांग्रेस के प्रति नरमी बरतते दिखे।
विज्ञापन

चंदावली इंटर कालेज के मैदान में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के व्यवस्था परिवर्तन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सूबे के विकास के लिए छोटे राज्यों की वकालत की। कहा, रालोद के सत्ता में भागीदार बनने पर सूबे का चार हिस्सों में बंटवारा तय है। कहा, प्रदेश भर में खुलेआम लूट हो रही है, लेकिन सपा सरकार इस तरफ ध्यान देने के बजाय आपस में लड़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सूबे  के एक मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में हटाने के बाद दोबारा मंत्री बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, यह परिवारिक नहीं पीडब्ल्यूडी विभाग को लेकर लड़ाई थी। चौधरी चरण सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि हमने कभी भी भ्रष्टाचार की राजनीति नहीं की। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय गन्ने का मूल्य 400 रुपये देने का वादा करने वाले आज किसानों को भुगतान भी नहीं करा पा रहे हैं। प्रदेश में 1600 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है। उन्होंने बसपा का नाम लिए बगैर कहा, प्रदेश की एक बड़े चिह्न वाली पार्टी में शामिल होने के लिए बोली लगती है। उधर, पत्रकारों से वार्ता के दौरान रालोद नेता ने किसी दल से गठबंधन से इंकार करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयार में जुटने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
आतंकी आकर हमारे सैनिकों को मार रहे हैं केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही ः भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव की रैलियों में कहा था कि अगर पाकिस्तान ने हमारे सैनिकों पर हमला किया तो उसका मुहंतोड़ जवाब दिया जाएगा। रविवार की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ आतंकी आकर सैनिकों को मार रहे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed