फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sardar Patel's birth anniversary celebrated as National Unity Day

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel's birth anniversary celebrated as National Unity Day
संभल। नगर में शैक्षिक संस्थानों व विभिन्न संगठनों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

रविवार को नगर के एमजीएम महाविद्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। प्राचार्य डा. आबिद हुसैन ने अध्यक्षीय उद्बोधन में रामपुर रियासत के साथ सरदार के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान धीरेंद्र कुमार सिंह, डा. दिलदार हुसैन, निलेश कुमार, डा. राजकमल सरोहा, डा. निरंकार सिंह, जितेन्द्र बहादुर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रियाज अनवर, भानु भास्कर, नेमपाल सिंह, डा. दुष्यंत मिश्र, अमृतेश अवस्थी, विकास यादव, डा. अजय कुमार, डा. पूजा गुप्ता, डा. रीतु भटनागर, प्रीति सिंह, डा. नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बहजोई मार्ग स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर हिंदू जागृति मंच के कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय एकता में अपनी उर्जा लगाने और खपाने का संकल्प लिया। मंच के प्रवक्ता अजय कुमार शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल कर्तव्यनिष्ठ, राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, दृढ़ संकल्प वान, राष्ट्रपुरुष, सत्साहसी और राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार थे। अध्यक्षता श्याम शरण शर्मा व संचालन अजय गुप्ता सर्राफ ने किया। सुभाष चंद्र मोंगिया, सुभाष चंद्र शर्मा, सुनील रस्तोगी सर्राफ, सुबोध कुमार गुप्ता, विकास कुमार वर्मा, नवनीत कुमार, शलभ रस्तोगी, अरुण कुमार अग्रवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मोहल्ला हल्लू सराय में अपना दल एस के जिलाध्यक्ष खिजर गौस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान खुशीराम, नेपाल सिंह, अजय कुमार, शिफत हजरा, संजीव, निरंजन, बीना, संगीता, दीपा, रूपा, रोहित, सतेंद्र, चंदन, कुलदीप, संजना, गजपाल, रूपसिंह, विनित, चंद्रपाल, छत्रपाल, आरिफ, इदरीस, जावेद, उस्मान, युसुफ, इल्यास, कुरैशी, छोटे, तरन्नुम, देवांश आदि मौजूद रहे। पवांसा में खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई। इस दौरान डा. सत्यपाल, जय विक्रांत, आनंद राघव, सत्येंद्र कुमार, मोहम्मद आमिर, सुंगम कुमार आदि मौजूद रहे।

वहीं गांव साकिन शोभापुर में भाजपा के सत्य प्रकाश यादव ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पण कर नमन किया। बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में देश का निर्धारण किया जा रहा है। इस दौरान श्रीपाल सिंह, नितिन जाटव, अशोक यादव, जफरुद्दीन, जसवीर यादव, रामरहीश यादव, बबलू यादव, सुशील यादव, ओमप्रकाश प्रजापति, श्रीगोपाल, सतपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed