{"_id":"687e9ce8ef79ee564602d6d8","slug":"sanskar-bharti-honored-the-artists-by-worshipping-the-guru-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121678-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संस्कार भारती ने गुरु पूजन कर कलाकारों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संस्कार भारती ने गुरु पूजन कर कलाकारों का किया सम्मान
विज्ञापन
चंदौसी। संस्कार भारती की ओर से अन्नपूर्णा धर्मशाला में गुरु पूजन उत्सव तथा कला साधक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मनीषी सम्मान डॉ. नरेंद्र गुप्ता तथा सोमवती शर्मा को दिया गया। वहीं, कला साधक सम्मान हीरा लाल तथा प्रीति अग्रवाल को दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों और प्रांतीय पदाधिकारियों तथा कार्यक्रम अध्यक्ष ने सरस्वती पूजन कर दीप जलाकर किया। हरिओम कश्यप ने सरस्वती वंदना और ध्येय गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद साईं बाल विद्या मंदिर व नेहा एकेडमी के बच्चों ने गुरु वंदना और भक्ति गीत की प्रस्तुति से मनमोह लिया। कार्यक्रम में डॉ राजीव लोचन शर्मा, रामकिशोर मिश्रा, शांति राणा ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता वैद्य ब्रजनंदन शर्मा व संचालन अशोक कुमार ने किया।
इस अवसर पर आईपी शर्मा, राम किशोर मिश्रा, डॉ ममता राजपूत, अखिलेश कुमार, एसएन शर्मा, श्रीराम अग्रवाल, विनोद कुमार शर्मा ने भी विचार रखे। सौरभ कुमार, अंकित कुमार, सुदीप बंसल, रविंद्र सक्सैना, मनोरंजन तिवारी, डॉ. टीएस पाल, रमेश चंद्र बोरा, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।