फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sanjhal will join the first by bypass - Jaya and Moradabad route

बाईपास से सबसे पहले जुड़ेगा संभल- जोया और मुरादाबाद मार्ग

Wed, 17 Jan 2018 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 17 Jan 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
Sanjhal will join the first by bypass - Jaya and Moradabad route
जर्जर सड़क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
योगी सरकार ने संभल में बाईपास निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया तो अधिकारियों ने भी कवायद तेज दी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पहले संभल-जोया और मुरादाबाद मार्ग को बाईपास से सबसे पहले जोड़ने पर सहमति बन गई है। भूमि अधिग्रहण के लिए अभी सात करोड़ रुपये की कमी है।
विज्ञापन


किसानों को भूमि मुआवजे के तौर पर 17 करोड़ रुपये चाहिए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को शासन से और बजट मांगने का निर्देश दिया है। वर्ष 2016 में बाईपास निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। बाईपास के लिए 69.31 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए थे। मगर शासन से कुछ ही धनराशि मिलने की वजह से काम शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन


सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने बाईपास का मुद्दा उठा। इसमें पता चला कि लोक निर्माण विभाग की ओर धनराशि के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। लेकिन धन नहीं मिल रहा है। सत्ताधारी दल के नेताओं और स्थानीय लोगों की पैरवी पर शासन ने हाल ही में बाईपास निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईपास निर्माण को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कमेटी में शामिल अधिकारियों की बैठक हुई। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि बैठक में कुछ अधिकारी नहीं पहुुंच सके। हालांकि अपर जिलाधिकारी आरपी यादव, उपजिलाधिकारी संभल राशिद अली खां रहे। उन्होंने बताया कि पहले किस मार्ग पर बाईपास का निर्माण होगा। इसका निर्णय हो गया है।


संभल-जोया और मुरादाबाद मार्ग को बाईपास से सबसे पहले जोड़ने पर सहमति बनी है। यहां करीब छह किलोमीटर निर्माण होगा। आंकलन हुआ है कि भूमि अधिग्रहण के बाद किसानों को करीब 17 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मगर शासन से 10 करोड़ रुपये मिले हैं। दूसरे चरण में चंदौसी वाला मार्ग बाइपास से जुड़ेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि शासन से और बजट की मांग की जाए। ताकि कहीं कोई बाधा न पड़ने पाए। उन्होंने बताया कि बुधवार को एडीएम भी बाईपास को लेकर बैठक करेंगे।

बाईपास पर एक नजर -
कुल लंबाई - 13.600 किलोमीटर
कुल लागत - 69.31 करोड़ रुपये
शासन से पहले मिले - 5.02 करोड़ रुपये
शासन से अब मिले - 10 करोड़ रुपये
भूमि अधिग्रहण को चाहिए - 36.81 करोड़ रुपये
बिजली पोल शिफ्ंिटग के चाहिए - 20 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed