{"_id":"664e5e94154e6ddca50bb6a9","slug":"sanitation-workers-protested-against-not-receiving-salaries-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-110363-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर किया प्रदर्शन
Thu, 23 May 2024 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 23 May 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर पालिका परिषद के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने वेतन भुगतान के लिए तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इससे पहले तहसील परिसर में एकत्र होकर सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया।
बुधवार को स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले चंदौसी नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा कि नगर पालिका में आउटसोर्सिंग से 125 सफाई कर्मचारी लगे हैं, जो नियमित शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखते हैं। इसके बाद भी उन्हें समय से वेतन का भुगतान नहीं मिल रहा है। बताया कि अप्रैल माह का वेतन अभी तक नहीं मिल पाया है। ऐसे में घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद सफाई कर्मचारी तहसीलदार धीरेंद्र सिंह के कार्यालय पहुंचे। यहां वेतन भुगतान की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में जितेंद्र कुमार, सुरजीत कुमार, आकाश, रोहित, बंटी, अरुण, सुरेंद्र, मोनू, नीरज आदि थे।