फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sanitation workers lock the rooms in protest against the transfer

स्थानांतरण के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने कमरों में ताले डाले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers lock the rooms in protest against the transfer
नगर पालिका कार्यालय में अवर अभियंता के कमरे में लगा ताला। - फोटो : SAMBHAL
संभल। भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी मंगलवार सुबह दस बजे नगर पालिका परिषद पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर पहले ईओ से वार्ता की, जब ढाई घंटे तक कोई समाधान की उम्मीद नहीं दिखी तो सफाई कर्मचारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने स्थानांतरण होकर आए सभी लिपिकों के कक्षों पर ताले लगा दिए। हंगामे की जानकारी मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों से वार्ता की गई। एसडीएम ने सफाई कर्मचारियों को समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देकर शांत कराया, लेकिन सफाई कर्मचारी इतने से संतुष्ट नहीं हुए, वे लिखित में आश्वासन देने पर अड़े रहे। उन्होंने दीपावली से पहले मांगें पूरी नहीं होने पर सफाई व्यवस्था भंग करने और डोर-टू-डोर का कार्य नहीं करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दस बजे सफाई कर्मचारी इसलिए आक्रोशित हो गए कि नगर पालिका से कुछ लिपिकों का स्थानांतरण हो गया है और नए लिपिक आए हैं। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि लिपिकीय वर्ग के जो स्थानांतरण किए गए हैं, उन्हें तत्काल निरस्त किया जाए। बताया कि नगर पालिका के सभी विभागों में पहले ठीक कार्य चल रहा था। स्थानांतरण होने से कार्य प्रभावित होगा। इस पर अधिसाशी अधिकारी ने उच्च अधिकारियों से इस मामले को लेकर बात करने का आश्वासन दिया। इस पर सफाई कर्मचारी आक्रोशित हो गए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। बताया कि पहले भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका के सभी विभागों के कक्ष में ताले लगा दिए। जानकारी मिलने पर एसडीएम रमेश बाबू मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को आश्वासन देकर शांत कराया।, जिसके बाद कक्षों पर लगे ताले खोल दिए गए। सफाई कर्मचारियों ने मांग की कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सितंबर व अक्तूबर महीने का वेतन दीपावली से पहले ही दिया जाए। स्थायी सफाई कर्मचारियों का एसीपी का भुगतान किया जाए। इस दौरान संजय सहदेव, पुत्तन, विशाल, दीपक, विरजू लाल, उमेश सहदेव, राधेश्याम, सुजीत सहदेव, हरिशंकर, पंकज, अमन, मुन्ना, रोहित, अशोक कुमार, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने लिपिकों के कक्षों पर ताले लगा दिए थे। एसडीएम ने दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद कक्षों से ताले खोल दिए गए। अब दो दिन में समाधान नहीं किया जाता है तो पूर्ण रूप से हड़ताल की जाएगी।
विपिन कुमार उर्फ शेरू, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed