फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Samples filled with fertilizer shops

खाद की दुकानों से भरे सैंपल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Samples filled with fertilizer shops
उपनिदेशक कृषि मुरादाबाद ने कंपनी के मैनेजर के साथ जनपद की खाद की दुकानों से गन्ने की फसल को कीड़ों से बचाने में इस्तेमाल की जाने वाली फटेरा व फोरोजन दवा के सैंपल भरे। उन्होंने बताया कि दो दुकानों से दो सैंपल लेने के बाद उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

गन्ने की फसल में कीड़ा लगने पर फटेरा व फोरोजन दवा का प्रयोग किया जाता है। दुकानों पर चेकिंग के दौरान मुरादाबाद उपनिदेशक कृषि विकास कुमार ने बताया कि फोरोजन दवा की 150 एमएल की सीसी का मूल्य 1900 रुपये तथा फटेरा दवा की चार किलो का पैकेट 400 रुपये का बिकता है। उक्त नाम से फर्जी दवा के पैकेटों को दुकानदार किसानों को पूरे रेट में बेच देते हैं। फर्जी दवा का इस्तेमाल होने से गन्ने की फसल में कीड़ों से छुटकारा नहीं मिलता। इस दौरान फोरोजन तैयार करने वाली एफएमसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर अशोक कुमार ने गवां में तीन, संभल में पांच, गुन्नौर में दो, जुनावई में तीन, बबराला में दो सहित 15 दुकानों पर चेकिंग की। जिसमें एग्री जंक्शन केंद्र संभल व माही फर्टिलाइजर जुनावई की दुकानों से सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed