चंदौसी के फूलप्रकाश को बेस्ट निर्यात में गोल्डन ट्राफी अवार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसमें चंदौसी के उद्योगपति व केमिकल्स निर्यातक फूलप्रकाश वार्ष्णेय भी शामिल रहे। उन्हें दुनिया के विभिन्न देशों में बेहतर केमिकल्स निर्यात के लिए ‘गोल्डल ट्राफी अवार्ड’ देकर सम्मानित किया गया।एशेंशियल आयल एसोशिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष रहे चंदौसी के प्रमुख उद्योगपति फूलप्रकाश वार्ष्णेय यूएसए, यूके, यूरोप, जर्मनी, चीन, नाइजीरिया आदि दुनियां के करीब 18 देशों में मैंथा समेत कई प्रकाश के केमिकल्स निर्यात करते हैं। इस वर्ष उनकी फर्म हिंदुस्तान मिंट का निर्यात श्रेष्ठतम रहा।
इसके लिए फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन ने उन्हें अवार्ड के लिए चयनित किया था। बुधवार को विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्टपति प्रणब मुखर्जी व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें प्रथम श्रेणी केमिकल्स निर्यात में ट्राफी एवार्ड प्रदान किया। इस मौके पर उनके पुत्र भुवनेश वार्ष्णेय भी साथ रहे।