फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Samman Nidhi was being sent to the bank accounts of the dead farmers

मृत किसानों के बैंक खातों में भेजी जा रही थी सम्मान निधि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi was being sent to the bank accounts of the dead farmers
चंदौसी। जिन किसानों की मौत हो चुकी है उनके बैंक खातों में सम्मान निधि जा दी जा रही है। विभागीय सत्यापन में मामला पकड़ में आया है। जिले में 1184 किसान अपात्र मिले हैं। मृत और अपात्र किसानों के खातों में भेजी गई सम्मान निधि को अब विभाग वापस वसूलेगी। संभल जनपद में करीब 3.23 लाख किसान पंजीकृत हैं। इनमें से 2.84 लाख किसानों को सम्मान निधि की पहली किश्त मिल चुकी है। शासन को शिकायत मिल रही थी कि कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। इसके बाद भी उनके बैंक खातों में सम्मान निधि भेजी जा रही है। अन्य अपात्र किसान भी सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने संभल जनपद में कृषि विभाग को पोर्टल पर वर्ष 2020 से पहले पंजीकृत करीब 12 हजार 497 किसानों की सूची सौंपी। पात्रता के लिए उनका सत्यापन कराने के निर्देेश दिए हैं। कृषि विभाग ने ब्लॉक स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को उनकी ग्राम पंचायत में लाभ लेने वाली सूची में शामिल किसानों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। सत्यापन रिपोर्ट पूरी हुई, तो मामला पकड़ में आए।
विज्ञापन

सत्यापन में 1184 किसान अपात्र में मिले। इनमें से अधिकांश किसान ऐसे हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। उनकी मृत्यु के बाद भी सम्मान निधि उनके बैंक खातों में भेजी जा रही थी। अपात्रता की सूची में योजना का लाभ लेने वाले दंपती किसान, भूमिहीन किसान, डबल पंजीकृत किसान भी मिले हैं। विभाग ने सभी की रिपोर्ट तैयार कर ली है और शासन को भेज दी गई है। अब उनकी सम्मान निधि पर रोक लगा दी गई। अपात्र को भेजी की सम्मान निधि वसूलने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed