फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhals young man dies in hariyana

ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गया युवक नहर में बहा, शव मिलने पर मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
sambhals young man dies in hariyana
चंदौसी(संभल)। कस्बा नरौली के नजदीक स्थित रजा कालोनी निवासी युवक हरियाणा में नहाते समय नहर में बह गया था। उसकी काफी तलाश की गई तक गोताखोरों ने दूसरे दिन शव बरामद किया है। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। शव पोस्टमार्टम के बाद घर आएगा। पत्नी व मां की बेसुध हालत है। परिजन शव लेने के लिए हरियाणा रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब सात बजे बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली के नजदीक स्थित रजा कालोनी निवासी इरशाद (24) पुत्र शमशाद अली हरियाणा में नहर में नहाते समय बह गए। उनके साथ नहा रहे छोटे भाई गुलफाम ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। गोताखोरों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह 11 बजे युवक का शव नहर में कुछ दूरी पर मिल गया। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मां सकीना ने बताया कि उनका बेटा दस दिन पहले ही हरियाणा के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए गया था। सोमवार की सुबह नहाते समय पैर फिसला तो नहर में बह गया। बताया कि युवक की शादी डेढ़ वर्ष पहले राबिया के साथ हुई थी। युवक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजन शव लेने के लिए मंगलवार की दोपहर को ही रवाना हो गए थे। देर रात तक शव आने की उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed