फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal's ancient pilgrimage and well will be improved with Rs 16 crore

Sambhal News: 16 करोड़ रुपये से संवारे जाएंगे संभल के प्राचीन तीर्थ और कूप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sambhal's ancient pilgrimage and well will be improved with Rs 16 crore
संभल। शहर के तीर्थ और कूप संवारने के लिए करीब 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें सात करोड़ रुपये पर्यटन विभाग की ओर से जारी कर दिए गए हैं। इसमें श्री कल्कि विष्णु मंदिर को संवारने के लिए कवायद तेज होगी। इस प्राचीन मंदिर में तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। बाकी चार करोड़ रुपये अन्य तीर्थों पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा नगर पालिका ने नौ करोड़ रुपये बजट की मांग शासन से की है। ईओ का कहना है कि इसी महीने में बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि 12 तीर्थ, 14 कूप और कुएं का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण होना है। इस पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इसी महीने में बजट मिलने की उम्मीद है। उसके बाद तीर्थ और कूप को संवारने का काम कराया जाएगा। ईओ ने बताया कि 68 तीर्थ और 19 कूप का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है। इसी क्रम में शहर के तीर्थ और कूप पालिका की ओर से चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

बताया कि वंदन योजना के अंतर्गत भी यम तीर्थ पर कार्य कराया जा रहा है। दीनदयाल योजना के तहत भी कार्य कराया गया है। 15वें वित्त आयोग से भी कार्य कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed