फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Youth of Baniyather died in Faridabad, Jhang was coming out of the mouth of both of them

Sambhal: बनियाठेर के युवकों की फरीदाबाद में मौत, कमरे में अलग-थलग मिले शव... दोनों के मुंह से निकल रहा था झाग

Wed, 06 Mar 2024 10:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 10:41 AM IST
सार

संभल के देवापुर गांव निवासी भूरे और रिंकू की फरीदाबाद में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोनों के शव कमरे में मिले और उनके मुंह से झांग निकल रहा था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। वह एक ठेकेदार के साथ काम करते थे। 

विज्ञापन
Sambhal: Youth of Baniyather died in Faridabad, Jhang was coming out of the mouth of both of them
संभव के बनियाठेर के युवकों की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव देवापुर निवासी भूरे (20) और रिंकू (18) की फरीदाबाद के सीकरी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को दोनों के शव उनके कमरे में पड़े मिले। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और मंगलवार की शाम दोनों के शव गांव ले आए।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव देवापुर निवासी रिंकू पुत्र नत्थू और भूरे पुत्र प्रेमपाल फरीदाबाद के सीकरी में बीएसएनएल की लाइन बिछाने वाले ठेकेदार के साथ काम करते थे। परिजनों के अनुसार उन्हें सोमवार सुबह पुलिस से युवकों की मौत की सूचना मिली। जिसके बाद परिजन फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सीकरी में रविवार रात दोनों खाना खाकर कमरे में सोए थे। सोमवार सुबह काफी देर तक दोनों ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों मृत मिले। बताया जा रहा है कि दोनों के मुंह और नाक से तरल पदार्थ और झाग निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को दोनाें का पीएम कराया। मंगलवार देर शाम परिजन दोनों का शव लेकर गांव लौटे तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। युवकों की मौत की गांव का माहौल गमगीन है।

रविवार को आए थे रिश्ते वाले

रिंकू चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। दो भाइयों की शादी हो चुकी है, जबकि रिंकू की शादी की बात चल रही थी। परिजनों ने अनुसार बृहस्पतिवार को रिंकू गांव आया था। रविवार को उसे लड़की वाले देखने आए थे। इसी दिन वह फरीदाबाद चला गया।

सोमवार सुबह उसकी मौत की सूचना पुलिस से मिली। रिंकू के पिता नत्थू लाल गांव में मजदूरी करते हैं। रिंकू की मौत से परिवार में चीख पुकार मची है। मां रामश्री का रो-रोक बुरा हाल है।

मजदूरी कर परिवार का हाथ बंटाता था भूरे

भूरे के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। जिस वजह से वह अपने परिवार का हाथ बंटाने के लिए मजदूरी करता था। जिस वजह से वह अक्सर बाहर ही रहता। वहीं से पैसे भेजकर अपने परिवार की मदद करता था। उसके पिता प्रेमपाल और छोटा भाई सुमित गांव में मेहनत मजदूरी करते हैं।

जब भूरे की मौत की सूचना गांव में पहुंची तो उनके होश उड़ गए। उसकी मां ललतेश कभी चुप हो जाती तो कभी दहाड़े मारकर रोने लगती। गांव की अन्य महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाती, तो कभी अपने आंसू संभालती। भूरे की शादी नहीं हुई थी।

गांव में पसरा रहा सन्नाटा

जैसे ही दोनों की मौत की सूचना गांव में पहुंची तो परिवार में चीख पुकार मच गई। जिसने भी घटना के बारे में सुना वह उनके घर की ओर दौड़ पड़े। यहां घर पर परिवार की महिलाएं और रिश्तेदार थे। कुछ लोग फरीदाबाद पहुंच गए थे। जिन्हें लोग फोन कर घटना की जानकारी ले रहे थे। मंगलवार को युवकों का पीएम हुआ। जिसके बाद परिजन उनके शव लेकर गांव लौटे। यहां ग्रामीणों ने उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी।

भूरे और रिंकू में थी गहरी दोस्ती

ग्रामीणों के अनुसार भूरे और रिंकू में गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ रहते थे। जब गांव आते जब भी साथ ही रहते थे। बीते कई साल से दोनों बाहर रहकर काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed