फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Women performed puja on foundation of under-construction police post, said movement will safe

संभल: निर्माणाधीन पुलिस चाैकी की नींव पर महिलाओं ने की पूजा, कहा- अब इलाके में सुरक्षित तरीके से होगी आवाजाही

Sun, 29 Dec 2024 11:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2024 11:38 AM IST
सार

संभल में जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी निर्माण तेजी से चल रहा है। वहां पर महिलाओं ने दीप जलाकर पूजा की और सुरक्षा का भरोसा जताया। 24 नवंबर को बवाल के बाद प्रशासन ने रातभर काम कर चौकी निर्माण शुरू करवा रहा है। 

विज्ञापन
Sambhal: Women performed puja on foundation of under-construction police post, said movement will safe
संभल जामा मस्जिद के पास बन रही चाैकी के पास पूजा अर्चना करती महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल में जामा मस्जिद के पास सुरक्षा के मद्देनजर नई पुलिस चौकी का निर्माण तेज कर दिया गया है। इसके साथ ही माैके पर हिंदू समुदाय की महिलाओं ने चौकी की नींव पर दीप जलाकर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने इसे शुभ संकेत बताते हुए क्षेत्र की सुरक्षा और सुख-शांति की कामना की।

विज्ञापन

सुरक्षा का भरोसा जताया

महिलाओं ने आटे से नक्षत्र बनाकर दीप जलाए और इस पहल को क्षेत्र के लिए सकारात्मक बताया। उनका कहना था कि चौकी के बनने से उन्हें सुरक्षा का एहसास होगा। उन्होंने इसे सुखद बदलाव बताते हुए खुशी जाहिर की और कहा कि अब हमें पुलिस की मौजूदगी से सुरक्षा का भरोसा रहेगा।

विज्ञापन

रातभर चला निर्माण कार्य

चौकी निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार रातभर एएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों की निगरानी में काम चला। निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए विशेष लाइटें लगाई गईं और फोर्स तैनात की गई। पंडित शोभित शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर चौकी निर्माण की विधिवत शुरुआत कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 नवंबर के बवाल के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद से ही प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मस्जिद के पास चौकी का निर्माण सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए किया जा रहा है।

भूमि विवाद पर उठा सवाल

जिस जमीन पर चौकी बन रही है, उसे लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय लोग उस भूमि को अपनी बताते हुए प्रशासन से अपना दावा पेश कर रहे हैं। दूसरी ओर, वक्फ बोर्ड का दावा है कि यह जमीन मस्जिद की है। प्रशासन ने दस्तावेजों की जांच के बाद जमीन का कुछ हिस्सा छोड़कर चौकी का निर्माण शुरू कराया है।

स्थानीय सुरक्षा के लिए चौकी जरूरी

प्रशासन का मानना है कि चौकी का निर्माण क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक है। महिलाओं की ओर से दीप जलाकर इस प्रयास का स्वागत किया गया। चौकी का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed