Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Violence Police sent seven more miscreants involved in the uproar to jail

Sambhal Violence: बवाल में शामिल सात और उपद्रवी पुलिस ने जेल भेजे, अब तक 42 आरोपी पहुंच चुके सलाखों के पीछे

Tue, 24 Dec 2024 11:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Dec 2024 11:08 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि जो उपद्रवी प्रकाश में आ रहे हैं उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। तीन महिला समेत 42 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। अब सात आरोपी और जेल भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
Sambhal Violence Police sent seven more miscreants involved in the uproar to jail
संभल हिंसा के गुनहगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल कोतवाली पुलिस ने उपद्रव में शामिल सात आरोपियों को जेल भेजा है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकारा कि वह उपद्रव में शामिल थे। हालांकि पुलिस इन आरोपियों के कब्जे से बरामदगी कुछ नहीं कर सकी है। एसपी का कहना है कि बवाल के दौरान जो फोटो लिए गए थे उन फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और इसी आधार पर गिरफ्तार किया गया। बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में टीम लगी है। इन सात आरोपियों समेत 49 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

एसपी कुष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के बुलबुली मस्जिद के नजदीक से मोहल्ला कोटगर्वी निवासी शोएब, सुजाउद्दीन उर्फ सज्जू, आजम खान, मोहल्ला नाला निवासी जावेद अख्तर, चौधरी सराय निवासी शाहद, देहली दरवाजा निवासी मुस्तफा हसन और अजहरूद्दीन को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद के नजदीक सर्वे के दौरान हुए बवाल में यह आरोपी शामिल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जो उपद्रवी प्रकाश में आ रहे हैं उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। तीन महिला समेत 42 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। अब सात आरोपी और जेल भेजे गए हैं। बता दें कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान मोहल्ला कोटपूर्वी में बवाल हुआ था। इसमें उपद्रवियों ने पथराव और फायरिंग की थी। साथ ही कई वाहनों को फूंक दिया था। इस उपद्रव में पांच आम लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने जामा मस्जिद के नजदीक हालात पर काबू पाए तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी।

विज्ञापन

इस वर्ष में नहीं मिल सकेगी कि बवाल के किसी भी आरोपी को जमानत
24 नवंबर को हुए बवाल के बाद पुलिस ने अलग-अलग समय पर 49 गिरफ्तारियां की है। इसमें तीन महिलाएं और कई नाबालिग भी शामिल हैं। इनमें 41 आरोपियों की जमानत के लिए प्रक्रिया पिछले 15 दिन से चल रही है लेकिन जमानत नहीं मिल सकी है। अब बुधवार से न्यायालय में अवकाश रहेंगे। अगली तिथि न्यायालय की ओर से वर्ष 2025 जनवरी के पहले सप्ताह के लिए तय की है। इसलिए इस वर्ष में किसी भी आरोपी को जमानत नहीं मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed