फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal violence, more than 500 houses are locked, police is looking for answers to questions

आखिरकार क्यों छोड़ गए घर: संभल हिंसा के बाद से 500 से अधिक घरों पर लटके ताले, पुलिस सवालों के तलाश रही जवाब

Fri, 14 Feb 2025 03:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 03:24 PM IST
सार

संभल बवाल के बाद कोटगर्वी, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा के 500 से ज्यादा घरों में ताले लगे हैं। पुलिस मकान छोड़ने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। एसपी ने निर्दोषों को लौटने की अपील की है, जबकि उपद्रवियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Sambhal violence, more than 500 houses are locked, police is looking for answers to questions
संभल में हिंसा के बाद घरों में लगे ताले - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल में 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल के बाद कोटगर्वी, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में 500 से अधिक मकान ऐसे हैं, जहां ताले लगे हैं। इन मकानो के मालिकों की जानकारी पुलिस जुटाने में लगी है। पूछताछ की जा रही है कि इन लोगों ने घर क्यों छोड़ा है। वहीं दूसरी ओर इसमें काफी परिवार ऐसे भी हैं जो डरकर मकान छोड़ गए हैं। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि जिनकी भूमिका बवाल में नहीं है, वह डरें नहीं, अपने मकानों में आकर रहें।

विज्ञापन

Sambhal violence, more than 500 houses are locked, police is looking for answers to questions
संभल बवाल - फोटो : अमर उजाला

कोई उन्हें बेवजह परेशान नहीं कर सकता है। जो बवाल में शामिल थे, वह खुद ही आत्मसमर्पण कर दें। बवाल में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर की सुबह जामा मस्जिद के पास बवाल शुरू हुआ था। इसमें पांच लोगों की जान चली गई थी, जबकि 29 पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बवाल पर काबू पाया था। इस दौरान उपद्रवियों ने नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस पर हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sambhal violence, more than 500 houses are locked, police is looking for answers to questions
संभल में बरामद हुआ पाकिस्तान में बना कारतूस - फोटो : संवाद

फायरिंग, पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ उपद्रवियों ने की थी। पुलिस ने उपद्रवियों की धरपकड़ शुरू की तो तमाम लोग अपने मकानों में ताले लगाकर दूसरे जिले व प्रदेश के लिए चले गए। बवाल को हुए करीब ढाई महीने बीत गए हैं, लेकिन अभी भी सभी परिवार नहीं लौटे हैं। ऐसे में पुलिस को भी आशंका है कि जो परिवार नहीं लौटे हैं, वह कहीं बवाल में तो शामिल नहीं थे।

विज्ञापन

Sambhal violence, more than 500 houses are locked, police is looking for answers to questions
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला

हालांकि इन इलाके के लोगों का कहना है कि काफी परिवार डरकर मकानों में ताले लगा गए हैं। कुछ उन लोगाें ने भी मकानों में ताले लगा रखे हैं, जिनकी भूमिका बवाल में थी। पुलिस पूछताछ कर रही है कि बवाल के बाद मकान क्याें छोड़ा है।

Sambhal violence, more than 500 houses are locked, police is looking for answers to questions
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला

अवैध संपत्ति की जांच मामले में शारिक साटा की पत्नी से पूछताछ 
आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की अचानक से बढ़ी संपत्तियों की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। यह टीम उन सभी लोगों से पूछताछ करेगी, जिनकी भूमिका अपराध करने में रही है और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। ऐसे लोगों की पिछले कुछ वर्षों में संपत्ति बढ़ी है। इसका इनपुट पुलिस को मिला है। एएसपी श्रीश्चंद्र का कहना है कि जिनकी संपत्ति अवैध पाई जाएंगी। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Sambhal violence, more than 500 houses are locked, police is looking for answers to questions
उपद्रवियों द्वारा वाहनों में की गई तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

टीम ने अवैध संपत्ति की जांच मामले में शारिक साटा की पत्नी से पूछताछ की। 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद गठित की गई एसआईटी उपद्रवियाें को गिरफ्तार करने के साथ ही संपत्तियों की जांच भी कर रही है। अब एएसपी श्रीश्चंंद्र के नेतृत्व में यह जांच बड़े स्तर पर की जा रही है।

Sambhal violence, more than 500 houses are locked, police is looking for answers to questions
संभल पुलिस ने जारी किए आरोपी के पोस्टर - फोटो : संवाद

एएसपी ने बताया कि शारिक साटा की संपत्ति के बारे में जानकारी उसकी पत्नी को बुलाकर की गई है। इसके अलावा पुलिस अन्य माध्यम से भी जानकारी जुटा रही है। जो भी ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं जिनकी कुछ वर्षों में अचानक से संपत्ति बढ़ गई है या उन्होंने अपने रिश्तेदारों के नाम से संपत्तियां खरीदी हैं। उन सभी की जांच की जाएगी।

Sambhal violence, more than 500 houses are locked, police is looking for answers to questions
संभल में तलाशी के दाैरान माैजूद पुलिस बल - फोटो : संवाद

पत्नी ने कहा-पति के नाम कोई संपत्ति नहीं
मंगलवार को नखासा थाने में शारिक साटा की पत्नी को नोटिस देकर पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलाया था। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने पूछताछ की। इसमें पूछा गया कि शारिक साटा कहां है और कब भारत से गया है। उसकी कितनी संपत्तियां हैं। पुलिस को शारिक साटा की पत्नी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी।

जिस मकान में शारिक साटा का परिवार रहता है। उसके बारे में बताया है कि वह शारिक साटा की दादी के नाम से दर्ज है। जो पुश्तैनी है। पुलिस अब यह भी छानबीन कर रही है कि कहीं उसने रिश्तेदार या परिचित लोगों के नाम से तो संपत्ति नहीं खरीदी है।

Sambhal violence, more than 500 houses are locked, police is looking for answers to questions
दीपा सराय का शारिक साठा - फोटो : अमर उजाला
आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की संपत्ति की जांच की जानी है। टीम गठित हो गई है और जांच भी की जा रही है। जो भी जांच में सामने आएगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यह टीम मेरे नेतृत्व में काम कर रही है। श्रीश्चंद्र, एएसपी (उत्तरी), संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed