{"_id":"678de4177f704f52730bfcf9","slug":"sambhal-violence-judicial-inquiry-commission-will-visit-sambhal-again-tomorrow-will-record-statements-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal violence: न्यायिक जांच आयोग का दोबारा संभल दाैरा कल, छह घंटे तक जिले में रहेंगे... दर्ज करेंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal violence: न्यायिक जांच आयोग का दोबारा संभल दाैरा कल, छह घंटे तक जिले में रहेंगे... दर्ज करेंगे बयान
Mon, 20 Jan 2025 11:20 AM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:20 AM IST
सार
संभल में 24 नवंबर की हिंसा की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय आयोग मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बयान दर्ज करेगा। कोई भी व्यक्ति घटना से जुड़ी जानकारी आयोग को लिखित में दे सकता है। हिंसा में पांच लोगों की मौत और कई घायल हुए थे।
विज्ञापन
संभल पहुंची न्यायिक जांच आयोग की टीम (फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग के समक्ष मंगलवार को संबंधित के बयान दर्ज होंगे। कोई भी व्यक्ति घटना से संबंधित जानकारी लिखित में आयोग सदस्यों के समक्ष दे सकता है। अभी तक किसी ने भी घटना से संबंधित जानकारी आयोग के समक्ष प्रस्तुत नहीं की है।
विज्ञापन
आयोग के सदस्य संभल के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेंगे। न्यायिक जांच आयोग के सचिव की ओर से कहा गया है कि घटना से संबंधित कोई जानकारी किसी व्यक्ति को देनी है तो वह दे सकता है। पूर्व सूचना के अनुसार किसी ने भी कोई जानकारी आयोग को नहीं भेजी है और न दी है।
विज्ञापन
इसलिए दोबारा से अवसर दिया गया है। मालूम हो 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इसमें पांच लोगों की जान गई थी। 29 पुलिसकर्मी और कई भीड़ में शामिल लोग घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी और आगजनी व तोड़फोड़ कर दी थी।
विज्ञापन
बड़ी घटना के चलते तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया था। आयोग के दो सदस्य संभल बवाल की स्थिति देखने के लिए भी पहुंचे थे। अधिकारियों से जानकारी ली थी और जहां-जहां घटना हुई थी वहां का मुआयना किया था।
इस तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग में रिटायर्ड जज देवेंद्र अरोड़ा को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी और पूर्व डीजीपी एके जैन व रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अमित मोहन प्रसाद सदस्य के रूप में शामिल हैं।