फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Violence: Important evidence found from Mullah Afroz's mobile, many videos have been deleted

Sambhal Violence: मुल्ला अफरोज के मोबाइल से मिले अहम सबूत, कई वीडियो किए गए हैं डिलीट, पुलिस को यह भी पता चला

Thu, 23 Jan 2025 05:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 05:41 PM IST
सार

संभल हिंसा के दाैरान गोली चलाने के आरोपी मुल्ला अफरोज के मोबाइल से पुलिस को अहम सबूत हाथ लगे हैं। पता चला है कि कुछ वीडियो डिलीट किए गए हैं। पुलिस उनको रिकवर करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Sambhal Violence: Important evidence found from Mullah Afroz's mobile, many videos have been deleted
हिंसा के आरोपी शारिक साठा और मुल्ला अफरोज - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक शाटा के गुर्गे दीपा सराय निवासी मुल्ला अफरोज के मोबाइल से पुलिस को अहम सबूत हाथ लगे हैं। जो हिंसा से जुड़े हैं। एसपी ने बताया कि मुल्ला अफरोज ने पूछताछ में बताया था कि जो वीडियो डिलीट की हैं वह बवाल से पहले और बाद की थीं। इसलिए उन वीडियो को रिकवर कराया जा रहा है।

विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मुल्ला अफरोज शारिक साटा गिरोह का सबसे सक्रिय सदस्य है। उसने पूछताछ में गिरोह के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस उस जानकारी के आधार पर भी आगे बढ़ रही है। बताया कि मुल्ला अफरोज ने ही 32 बोर की पिस्टल से गोली चलाई थी।
विज्ञापन


जो सरायतरीन निवासी बिलाल और कोटगर्बी निवासी अयान को लगी थी। इन दोनों युवकों की हत्या व बवाल व अन्य कई गंभीर आरोप में जेल भेज दिया है। अब अन्य आरोपियों की तलाश में पांच टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी और आम लोगों की हत्या करना चाहता था गिरोह

एसपी ने बताया कि शारिक साटा ने ही बवाल से पहले गिरोह के सदस्यों को हथियार मुहैया कराए थे। जिससे पुलिसकर्मी और आम लोगों की हत्या की जा सके और शहर में कर्फ्यू लग जाए। बताया कि शारिक साटा गिरोह के द्वारा की जाने वाली वाहन चोरी और विदेशी हथियार की तस्करी की काफी जानकारी मिल गई है। उस पर भी काम किया जाएगा।

बवाल का हर आरोपी जेल भेजा जाएगा : एसपी

एसपी का कहना है कि शारिक साटा गिरोह ने बवाल में जो घटना अंजाम दी है। इस गिरोह के जो भी सदस्य बवाल में शामिल रहे हैं सभी की तलाश की जा रही है। टीमें प्रदेश के कई जिलों में उपद्रवियों को तलाश कर रही हैं। जो विदेशी कारतूस चलाए गए हैं उन कारतूस को चलाने वाले हथियार भी बरामद किए जाने हैं।

सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। जिससे यह उपद्रवी पकड़े जाएं। कहा कि हिंसा में शामिल हर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। जिसके लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।  



मोबाइल में काफी सबूत मिले हैं। उनके आधार पर एसआईटी काम कर रही है। जो डाटा डिलीट किया गया है। उसको रिकवर कराने के लिए एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। शारिक साटा गिरोह के अन्य सदस्य भी गिरफ्तार किए जाने के लिए टीमें लगी हैं। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed