{"_id":"67bccef61e0cebfc920da165","slug":"sambhal-uproar-10-out-of-11-bail-applications-rejected-chandausi-news-c-204-1-chn1003-117927-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल बवाल : 11 जमानत अर्जी में से 10 खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल बवाल : 11 जमानत अर्जी में से 10 खारिज
विज्ञापन
चंदौसी। संभल में हुए बवाल में जेल में बंद आरोपियों की 11 जमानत अर्जियों पर सुनवाई सोमवार को पूरी हो गई। हालांकि न्यायालय परिसर में अचानक एक अधिवक्ता की हार्टअटैक से मौत होने के कारण अधिकांश अधिवक्ता चले गए। जिससे देरी से आदेश जारी हुआ। जिसके आधार पर 11 जमानत अर्जी में से 10 खारिज कर दी गईं। जबकि विधिक कारणों से एक पत्रावली को सुरक्षित कर लिया गया है।
जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने बताया कि सोमवार को अपर जनपद न्यायाधीश/ रेप केसेज एंड पॉक्सो एक्ट निर्भय नारायण राय की न्यायालय में थाना संभल व नखासा में दर्ज 11 एफआईआर के सात आरोपियों मोहम्मद आजम खान, शुऐब, मो. दाउश, शुहेब उर्फ टिल्लू, मो. हसनैन, मो. फहजान, रुकईया के मामलों की सुनवाई हुई। आरोपियों के अधिवक्ताओं ने बहस के दौरान कहा कि आरोपियों को फंसाया गया है और वह निर्दोष हैं। जबकि शासकीय अधिवक्ता ने कहा कि ये समस्त आरोपी घटना में शामिल थे। इन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है। यह भी कहा कि इन्हीं अपराध संख्या में सह अभियुक्तों की जमानत खारिज हो चुकी है।
वहीं न्यायालय ने सुनवाई के बाद 10 जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। जबकि एक जमानत अर्जी को विधिक कारणों की वजह से सुरक्षित कर लिया है।