फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Tata Magic ran over bike riders, one dead...another injured, family members blocked road

Sambhal Accident: बाइक सवारों को टाटा मैजिक ने रौंदा, एक की मौत...दूसरा घायल, परिजनों ने जाम लगाया

Mon, 06 Jan 2025 01:18 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 01:18 PM IST
सार

असमोली में टाटा मैजिक की टक्कर से एक युवक की माैत और उसका साथी घायल हो गया। इससे गुस्साए परिजनों ने जाम लगाया। पुलिस ने जाम खुलवाकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sambhal: Tata Magic ran over bike riders, one dead...another injured, family members blocked road
संभल में सड़क हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला फत्तेहपुर में सोमवार सुबह बाइक सवारों को टाटा मैजिक ने रौंद दिया। इसमें मदाला फत्तेहपुर निवासी चमन सिंह की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे चमन सिंह के परिजनों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा जाम लगा रहा।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि चमन सिंह किसी काम से अपने रिश्तेदार के साथ जा रहे थे। इसी दौरान असमोली की ओर से आए टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। इसमें चमन सिंह की मौके पर ही मौत जबकि साथी को गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन


असमोली थाना प्रभारी ने बताया कि गुस्साए परिजनों को किसी तरह समझाकर जाम खुलवाया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार भांजे की मौत, मामा गंभीर घायल

नखासा थाना क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर चंदावली इंटर कॉलेज के नजदीक बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली अंतर्गत मोहल्ला मकूपुरा निवासी प्रशांत (22) के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान मृतक के मामा अमरोहा के गांव बिशनपुर निवासी विनीत के रूप में हुई है।


हादसा रविवार की शाम करीब छह बजे हुआ। मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रशांत अपने मामा के साथ रविवार की सुबह 11 बजे किसी काम से बाइक से घर से निकला था। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार संभल की ओर से जा रहे थे।

चंदावली इंटर कॉलेज के नजदीक कार से टक्कर हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर गिरी तो ट्रक की चपेट में आ गई। इसमें प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक और कार को कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


घायल का मुरादाबाद में उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। परिजनों ने बताया कि प्रशांत अपने दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। मां राजेश देवी का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार की गुजर के लिए प्रशांत परचून की दुकान भी चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed