फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Stepfather kept throwing his daughter against wall, mother kept screaming helplessly child death

नफरत की इंतहा: बच्ची को दीवार पर पटकता रहा पिता, बेबस चीखती रही मां..आखिरकार मासूम ने तोड़ दिया दम

Fri, 10 Nov 2023 02:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 10 Nov 2023 02:52 PM IST
सार

संभल में रिक्शा चालक ने नशे में दीवार से पटककर बेटी की जान ले ली। इससे पहले उसने गर्भवती पत्नी को भी जमकर पीटा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सौतेले पिता की इस करतूत से सभी सन्न हैं।  

विज्ञापन
Sambhal: Stepfather kept throwing his daughter against wall, mother kept screaming helplessly child death
संभल में सौतेले पिता ने बेटी को पटककर मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवादा में ई-रिक्शा चालक ने अपनी दो और तीन साल की सौतेली बेटियों को कई बार उठाकर पटक दिया। इससे दो साल की बच्ची जन्नत की मौत हो गई जब तीन साल की मन्तशा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सौतेली बेटियों से आरोपी मुन्ना उर्फ अशरफ नफरत करता था। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने बालिकाओं को दीवार से तब तक पटका जब तक दो वर्षीय जन्नत की जान नहीं चली गई और दूसरी बालिका मन्तशा बेहोश नहीं हो गई। जब आरोपी को लगा कि दोनों बहनों की मौत हो गई है तो उसने कमरे का दरवाजा खोला। जब आरोपी कमरे में बेटियों को पटक रहा था तब बेबस मां अपनी बेटियों को बचाने की गुहार लगा रही थी। आसपास के लोगों ने आने में भी देर की और किसी ने दरवाजा तोड़कर बाहर नहीं निकाला।

दस मिनट तक बेटियों को दीवारों से पटका

किसी ने बेबस मां की पहली चीख सुनकर दरवाजा तोड़ दिया होता तो दो वर्षीय जन्नत की जान बच सकती थी। शाइस्ता ने बताया कि बेटियों को कमरे में लेकर जाने से पहले उसके साथ आरोपी ने मारपीट की थी। जब बेटियों को कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया। दीवारों से पटकने की आवाज आ रही थी। बेटियां चीख रही थीं और बेरहम पटक रहा था। शाइस्ता के अनुसार करीब दस मिनट तक बेटियों को दीवारों से पटका है। जब बेटियों के चीखने की आवाज आनी बंद हो गई तो आरोपी ने दरवाजा खोला। जब तक मन्नत की मौत हो गई थी और दूसरी मूक बधिर बेटी बेहोश पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अशरफ आए दिन पीटता था सौतेली बेटियों को

आरोपी मुन्ना उर्फ अशरफ ने छह महीने पहले ही शाइस्ता से निकाह किया है। निकाह के बाद से ही आरोपी आए दिन बालिकाओं को मारता पीटता रहता था।  आरोपी की साली नूरजहां ने बताया कि उनकी बहन शाइस्ता की पहली शादी सरायतरीन निवासी एक युवक से पांच वर्ष पहले हुई थी। वह भी मारपीट करता था। छह महीने पहले वह जेल गया तो उससे तलाक ले ली थी। इसके बाद ही आरोपी से निकाह किया था।

विज्ञापन

निकाह के बाद से ही मारपीट शुरू 

आरोपी ने निकाह करने के बाद ही बालिकाओं के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी। दोनों बालिका दूसरे व्यक्ति की थी इसलिए आरोपी नफरत करता था। आरोपी की साली का कहना है कि आरोपी आए दिन कहता था कि बेटियों को दहेज देना पड़ेगा। बेटे होते तो रख लेते। इन बेटियों पर तो खर्च ही होता है और यह परेशान भी करती हैं। इसलिए नशे की हालत में जब भी होता तो बालिकाओं के साथ मारपीट करता था। 

नफरत ने ही एक बेटी की जान ले ली

शाइस्ता ने अपने पहले पति को इसलिए छोड़ा था कि वह मारपीट करता था और आए दिन जेल जाता था। परेशानी खत्म करने के लिए शाइस्ता ने पति से तलाक ले लिया और दूसरा निकाह आरोपी से कर लिया। शाइस्ता का कहना है कि जब निकाह किया था तो आरोपी ने पहले पति से जन्म लेने वाली दोनों बेटियों को स्वीकार किया था। लेकिन निकाह के कुछ दिनों बाद ही वह नफरत करने लगा। इस नफरत ने ही एक बेटी की जान ले ली।

टोकने पर लड़ने को रहता था तैयार 

दूसरी ओर लोगों ने कहा कि शाइस्ता की बदनसीबी दूसरा निकाह करने के बाद भी दूर नहीं हुई। आरोपी ने शाइस्ता से निकाह करने के बाद ई-रिक्शा लिया था और किराए के घर में रहने लगा था। पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी शराब के  नशे में जब भी आता तो पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। कोई टोकता तो उससे भी लड़ने को तैयार हो जाता था। इसलिए कोई बात करना पसंद नहीं करता था।बृहस्पतिवार को भी पहले पत्नी को पीटा और बाद में बेटियों को पीटने लगा।

बच्चियों की मां की हालत बिगड़ी, रेफर

संभल। आरोपी ने बालिका की हत्या से पहले पत्नी शाइस्ता की पिटाई की थी। शाइस्ता गर्भवती है और उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।  मूकबधिर घायल मन्तशा को भी मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है। पिटाई से उसकी हालत भी बिगड़ी हुई है। सीओ का कहना है कि महिला और उसकी बेटी का उपचार कराया जा रहा है। जिस बालिका की मौत हो गई है उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed