फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: SIT arrives at SP MP Ziaur Rahman Barq house, issues notice

Sambhal violence: सपा सांसद बर्क के घर नोटिस लेकर पहुंची SIT, इसी केस में हुई जामा मस्जिद के सदर की गिरफ्तारी

Tue, 25 Mar 2025 06:06 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 25 Mar 2025 06:06 PM IST
सार

संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में नामजद सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नोटिस देने एसआईटी उनके घर पहुंची। सांसद पर दर्ज मुकदमों की जांच में सहयोग के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसी मामले में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Sambhal: SIT arrives at SP MP Ziaur Rahman Barq house, issues notice
सांसद जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में नामजद सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर मंगलवार को एसआईटी टीम धारा 35 का नोटिस लेकर पहुंची। सांसद के दिल्ली होने की जानकारी मिलने पर टीम बिना नोटिस तामील कराए लौट आई।

विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि सांसद को नोटिस जारी किया गया है। अब सांसद दिल्ली से आते हैं तो उनको टीम नोटिस तामील कराएगी। सांसद से बवाल में दर्ज मुकदमों की जांच में सहयोग विवेचक द्वारा मांगा जा रहा है। इसलिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था। उसमें एक एफआईआर मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में दर्ज हुई थी। जिसमें सांसद और विधायक के बेटे सुहेल इकबाल नामजद आरोपी हैं। अन्य अज्ञात आरोपी बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुकदमे में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की भूमिका मिलने पर उनकी गिरफ्तारी की जा चुकी है। उनके खिलाफ बवाल की साजिश रचने और गंभीर अपराध में झूठे बयान देने जैसे आरोप हैं।

सांसद पर भड़काऊ भाषण देने और विधायक के बेटे पर बवाल भड़काने का आरोप है। सांसद की गिरफ्तारी पर रोक है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार ही कार्रवाई आगे बढ़ रही है। 

UP: संभल को 11 जोन और 28 सेक्टर में बांटा, सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी; बवाल के बाद से सुरक्षा चाकचौबंद

हिंसा भड़काने के आरोप में जामा मस्जिद कमेटी के सदर गिरफ्तार
संभल जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनको गिरफ्तार करके चंदौसी स्थित कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई संभल की में उनकी भूमिका थी।

उन्होंने भड़काऊ बयान दिया था। पुलिस का कहना है कि संभल हिंसा की जांच कर रही एसआईटी की जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद जफर अली की गिरफ्तारी की गई है।एएसपी श्रीश्चंद्र ने कहा कि 24 नवंबर संभल में हुए बवाल में जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदर को आरोपी बनाया गया है।

भड़काऊ बयानदेने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी की गई है। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। एहतियात के तौर पर संभल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed