फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Shopkeeper body found in room brother accused of murder for money and house police engaged in investig

Sambhal: कमरे में मिला दुकानदार का शव, रुपये और मकान के लिए भाई पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 27 Oct 2022 10:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, संभल
अमर उजाला संवाद, संभल Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Oct 2022 10:55 PM IST
सार

गांव मिठौली निवासी ओमपाल (26) का शव बृहस्पतिवार दोपहर घर के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला है। दरअसल ओमपाल की चचेरी बहन नीलम अपने पति कमल सिंह के साथ भाई दूज पर गांव आई थी। ओमपाल के घर पहुंची तो ओमपाल रजाई से ढका हुआ चारपाई पर लेटा था। जब रजाई हटाई तो वह मृत अवस्था में था।

विज्ञापन
Sambhal Shopkeeper body found in room brother accused of murder for money and house police engaged in investig
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल में घर के कमरे में मिले परचून दुकानदार युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में चर्चा है कि भाई ने हत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के साथ ही मृतक के भाई को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सामने आएगा। फिलहाल इस मामले में किसी की ओर से कोई तहरीर भी पुलिस को नहीं दी गई है।

विज्ञापन


गांव मिठौली निवासी ओमपाल (26) का शव बृहस्पतिवार दोपहर घर के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला है। दरअसल ओमपाल की चचेरी बहन नीलम अपने पति कमल सिंह के साथ भाई दूज पर गांव आई थी। ओमपाल के घर पहुंची तो ओमपाल रजाई से ढका हुआ चारपाई पर लेटा था। जब रजाई हटाई तो वह मृत अवस्था में था। नीलम और उसके पति ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए।

विज्ञापन

 


पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शक के आधार पर उसके भाई को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि ओमपाल गांव में किराना की दुकान चलाता था। बुधवार शाम में दुकान बंद कर घर गया था। बृहस्पतिवार को दुकान खोलने नहीं आया। दोपहर में शव मिलने की जानकारी गांव के लोगों को हुई। उसकी चचेरी बहन ने बताया कि ओमपाल की पत्नी की मौत हो चुकी है। एक ही मकान में दोनों भाइयों के अलग अलग कमरे बने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक ओमपाल ने अपनी चचेरी बहन को फोन कर बताया था कि उसको अपने भाई से खतरा है। कुछ लोग लगातार घर में आते हैं। बताया कि उसके तीन लाख रुपये भी भाई पर आ रहे थे। हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो होगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी ने कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed