फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Shivpal said- BJP is trying to destroy the Constitution, appealed to the public to support

Sambhal: शिवपाल ने कहा-भाजपा संविधान खत्म करने की कर रही है कोशिश, जनता से साथ देने की अपील

Thu, 21 Mar 2024 06:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गंवा (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, गंवा (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 06:47 PM IST
सार

संभल में सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश में झूठ बोल कर सत्ता पाई है। भाजपा के नेताओं ने युवाओं से रोजगार का झूठ बोला और किसानों से आय दोगुनी करने का वादा किया। कहा कि भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Sambhal: Shivpal said- BJP is trying to destroy the Constitution, appealed to the public to support
संभल में शिवपाल यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को केवलपुर तिपेडा, रानीगंज, सिकंदरपुर खागी, चमरपुरा, डूप्पटा खुर्द, चाऊपुर डांडा आदि गांवों में नुक्कड़ सभाएं कीं। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव भाजपा सरकार कर हमलावर रहे।

विज्ञापन


उन्होंने अपने संबोधन में कहा भाजपा ने देश और प्रदेश में जनता से झूठ बोल कर सत्ता पाई है। भाजपा के नेताओं ने युवाओं से रोजगार का झूठ बोला और किसानों से आय दोगुनी करने का वादा किया। कहा कि भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। किसानों को समय पर खाद की बोरी के लिए लाइन में लगना पड़ता है।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव ने प्रशासन पर भी जनता का शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा संविधान खत्म करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव, प्रदीप यादव, राजेश यादव, अमित यादव, अखिलेश यादव, रूपकिशोर यादव, चरण सिंह यादव, सर्वेश यादव, लालू यादव आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

... हम आ गए हैं, अब बेईमानी नहीं होने देंगे : शिवपाल
शिवपाल यादव ने पीपलवाड़ा, कलहा, सुरपुर, जुनावई के गांव दिनौरा में जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभाएं भी कीं। इस दौरान कहा कि बिजली विभाग किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। हम किसी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि ये सरकार किसान, महिला व व्यापारी विरोधी है।

बदायूं में 2019 का लोकसभा चुनाव प्रशासन ने बेईमानी से सपा को हरवा दिया था। अब हम आ गए हैं, बेईमानी नहीं होने देंगे। इस दौरान गुन्नौर से सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव, पूर्व विधायक प्रदीप यादव, पूर्व विधायक राजेश यादव, जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, अमित यादव, नईमउल हसन उर्फ लड्डन मियां, अखिलेश यादव, रूप किशोर यादव, सर्वेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed