फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal,saud,police

शाहपुरसिरपुड़ा के तीन युवकों के खिलाफ तहरीर

Fri, 01 Jul 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 01 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
sambhal,saud,police
ध्‍ाा‌मिक - फोटो : अमर उजाला
सऊदी अरब में युवक के धर्म परिवर्तन का वीडियो वायरल होने के मामले में गांव शाहपुरसिरपुड़ा के दूसरे संप्रदाय के तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दिए जाने से खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। युवक के गांव शाहपुरसिरपुड़ा की निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


इस मसले पर हिंदू संगठनों की प्रतिक्रिया की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात की गई है। फिलहाल असमोली पुलिस ने पीड़ित परिवार को यह कह कर शांत किया है कि युवक सामने आए तो हकीकत साफ हो। 
विज्ञापन


शाहपुर सिरपुड़ा निवासी गोपाल सिंह का बड़ा बेटा हेम सिंह छह वर्ष से सऊदी अरब में रह रहा है। अब उसका बेटा सोनपाल 5 जून 2015 को सऊदी अरब गया था। दोनों भाई ड्राइविंग करते हैं लेकिन सऊदी अरब के अलग-अलग शहर में रहते हैं। बुधवार को  गोपाल सिंह ने गांव के तीन युवकों के खिलाफ तहरीर देकर बेटे का धर्म परिवर्तन कराने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा था कि, उसने इस संबंध का वीडियो सोशल वेबसाइट फेसबुक पर देखा है। इससे गांव में तनाव की स्थिति थी। इस बीच असमोली थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपनी छानबीन शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने गुरुवार को दोपहर गोपाल सिंह से संपर्क किया।


वहीं उन तीन युवकों के घर भी पुलिस गई जिन पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। वहीं स्थानीय खुफियातंत्र ने भी अपनी सक्रियता बनाए रखी लेकिन अभी गांव में कोई विपरीत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। इधर, थानाध्यक्ष योगेंद्र कृष्ण यादव का कहना है कि, गांव की निगरानी की जा रही है। फिलहाल एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed