फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal s youth changed his name and trapped Bihar s woman in love trap

'द संभल स्टोरी': धर्म बदल प्रेमजाल में फंसाया... शृंगार करने से किया मना, हकीकत पता चली तो सामने आया असल चेहरा

Fri, 19 May 2023 08:54 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 19 May 2023 08:54 AM IST
सार

महिला द्वारा बेटे का संस्कार कराने का दबाव बनाने पर आरोपी युवक की हकीकत का पता चला। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और नकदी लेकर गांव भाग आया।

विज्ञापन
Sambhal s youth changed his name and trapped Bihar s woman in love trap
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के जिला मोतिहारी के गांव भुलवईया में मूंगफली का ठेला लगाने वाले चंदौसी के गांव मोहम्मदपुर बावई निवासी फरमान ने धर्म छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे भगाकर चंडीगढ़ ले गया। महिला द्वारा बेटे का संस्कार कराने का दबाव बनाने पर आरोपी युवक की हकीकत का पता चला। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और नकदी लेकर गांव भाग आया। महिला ढूंढ़ते हुए आरोपी के गांव पहुंच गई और पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन

चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बावई निवासी फरमान बिहार के जिला मोतिहारी थाना आदापुर के गांव भुलवईया में मूंगफली का ठेला लगाता था। वहां पास में रहने वाली महिला को आरोपी ने अपना नाम अजय बताया और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वहां से आरोपी 29 मार्च 2023 को उसे अपने साथ चंडीगढ़ भगा ले गया। महिला अपने साथ चार साल के बेटे को ले गई थी तथा घर में रखी 7.5 लाख रुपये व जेवर भी ले आई थी। करीब एक माह साथ रहने के बाद आरोपी उसे श्रृंगार करने से मना करने लगा। बेटे का संस्कार कराने के लिए कहने पर महिला को शक हुआ।

विज्ञापन

उसने आरोपी का आधार कार्ड चेक किया तो उसमें नाम फरमान व पता चंदौसी के गांव मोहम्मदपुर बावई लिखा हुआ था। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह उसके जेवर व 7.5 लाख रुपये लेकर गांव भाग आया। चंडीगढ़ में स्थानीय पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मकान मालिक व अन्य लोगों से पता करके आरोपी का पता महिला को बताया।

महिला 18 मई को आरोपी के गांव मोहम्मदपुर बावई पहुंच गई। आरोप है कि वहां फरमान के पिता व अन्य परिजनों ने मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को फरमान उर्फ अजय के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

नाम बदलकर महिला को प्रेमजाल में फंसाने का मामला संज्ञान में आया है। महिला ने थाने में तहरीर दी है। दोनों घटनाक्रम दूसरे राज्य के हैं। फिर भी मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -दीपक तिवारी, सीओ चंदौसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed