फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal s woman killed by her lover in Noida

पति को छोड़ा, प्रेमी ने मारा: चार बच्चों की मां का शादीशुदा युवक पर आया दिल, सब छोड़ भागी, अब घर गई मौत की खबर

Sun, 19 Feb 2023 10:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 Feb 2023 10:04 PM IST
सार

मृतका के पति ने प्रेमी और प्रेमी की पत्नी पर चाकू घोंपकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति ने नोएडा के थाना वियज नगर में हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।

विज्ञापन
Sambhal s woman killed by her lover in Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संभल थाना धनारी क्षेत्र के गांव भिरावटी की 33 वर्षीय महिला रिंकी सात माह पहले पति व बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। महिला की नोएडा में मौत हो गई है। पति ने प्रेमी और प्रेमी की पत्नी पर चाकू घोंपकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति ने नोएडा के थाना वियज नगर में हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी सुरेंद्र की 14 वर्ष पहले रिंकी से शादी हुई थी। शादी के बाद दंपती की चार संतानें पैदा हुईं। इसी दौरान महिला को डीसीएम चालक से प्रेम प्रसंग हो गया। प्रेमी भी पहले से विवाहित था। इसकी जानकारी महिला के पति को नहीं थी। सात माह पहले रिंकी पति व बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ नोएडा चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी प्रेमी वहां अपनी पत्नी के साथ ही रिंकी को रखने लगा। उस समय सुरेंद्र ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपनी पत्नी को ले जाने की तहरीर दी थी। शनिवार को आरोपी के चाचा का फोन सुरेंद्र के पास आया और घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सुरेंद्र नोएडा रवाना हो गया। 

विज्ञापन

सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी चालक ने रिंकी पर चाकू से वार कर दिया। रिंकी को घायलावस्था में नोएडा के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई। पीड़ित पति ने आरोपी चालक व उसकी पत्नी के विरुद्ध नोएडा के थाना विजय नगर में तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed