फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Roadways bus collides with a trolley laden with bricks in Junwai, 11 passengers injured

संभल: जुनावई में रोडवेज बस ईंटों से लदी टॉली से टकराई, 11 यात्री जख्मी, एक हायर सेंटर रेफर

Sat, 30 Sep 2023 05:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 05:27 PM IST
सार

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बस में 25 यात्री सवार थे। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। इसमें से एक को हायर सेंटर भेजा गया है। 

विज्ञापन
Sambhal: Roadways bus collides with a trolley laden with bricks in Junwai, 11 passengers injured
up roadways (FILE) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं से दिल्ली जा रही लोनी डिपो की रोडवेज बस ने ईंटों से लदी टॉली में टक्कर में मार दी। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 11 यात्री घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में उपचार के लिए ले जाया गया। एक यात्री को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार रात लोनी डिपो की बस बदायूं से सवारी लेकर दिल्ली जा रही थी।

विज्ञापन


बस में करीब 25 यात्री सवार थे। मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर जुनावई क्षेत्र के गांव धनीपुर के पास ईंटों से लदी खराब टॉली खड़ी थी। रात करीब 12 बजे बदायूं की ओर से आ रही लोनी डिपो की बस ने टॉली में टक्कर मार दी। हादसे में रोडवेज में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गया।
विज्ञापन


वाहनों की जोरदार टक्कर होने पर मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हादसे में रोडवेज बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। घायल अवस्था में लोगों को रोडवेज बस से बाहर निकाला तथा थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अनिल कुमार ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जुनावई के सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बस में सवार अन्य यात्रियों को पुलिस ने पीछे से आ रही रोडवेज बसों से गंतव्य की ओर रवाना किया।

हादसे में ये लोग हुए घायल

हादसे में रोडवेज बस में सवार बदायूं जनपद के दातागंज थाना क्षेत्र की कैलिया गांव निवासी सतीश, भदोरिया गांव के राजेंद्र, आलापुर थाना क्षेत्र के गांव करकौली निवासी सहूरवती पत्नी रामनिवास, सपन कुमार, हयात नगर गांव के अभिषेक कुमार, ढाका गांव के सुमित कुमार जख्मी हो गए। 



इसके अलावा उसावा थाना क्षेत्र के हदरा चौक गांव के पुष्पेंद्र कुमार, सहसवान के शहजल, बदायूं कस्बे निवासी शिव कुमार सहित 11 लोग घटना में घायल हो गए। सीएचसी पर चिकित्सकों ने सहूरवती पत्नी रामनिवास को गंभीर चोट होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed