फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal riot: National Minority Commission chairman visited the violence affected area

संभल बवाल: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष ने किया हिंसाग्रस्त इलाके का दाैरा, कहा- केंद्र को देंगे रिपोर्ट

Thu, 06 Feb 2025 08:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 08:09 PM IST
सार

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल की जांच के लिए दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों और जामा मस्जिद कमेटी से जानकारी ली और शांति बनाए रखने की अपील की। घटनास्थल पर पांच घंटे का दौरा करने के बाद उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को रिपोर्ट सौंपने की बात की।

विज्ञापन
Sambhal riot: National Minority Commission chairman visited the violence affected area
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की अध्यक्ष पहुंचे संभल - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल की जांच के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा संभल पहुंचे। उन्होंने बवाल वाले इलाके का दौरा किया है। साथ ही जामा मस्जिद परिसर में पहुंचकर जामा मस्जिद कमेटी से भी जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों से भी घटना को लेकर जानकारी की।

विज्ञापन


डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने भी मुलाकात कर घटना से अवगत कराया। अध्यक्ष ने कहा कि वह शांति बहाली के लिए पहुंचे हैं। हालांकि यह सांप्रदायिक विवाद नहीं था। बवाल के बाद जो अशांति फैली है वह खत्म हो और सभी सामुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहें।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने बताया कि काफी लोगों से बातचीत की है। आम लोगों के साथ अधिकारियों से भी जानकारी ली है। बताया कि जानकारी में सामने आया कि जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था उसको काबू करने में पुलिस-प्रशासन सफल रहा था। जामा मस्जिद में पहुंचकर कमेटी से भी घटना के बारे में जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी बयान और तथ्यों को देखते हुए अंतिम निर्णय लिया जाएगा और उसके बाद केंद्र सरकार को रिपोर्ट दी जाएगी। जो भी जरूरी होगा उसके लिए आग्रह भी किया जाएगा। इसमें प्रदेश सरकार को भी अवगत कराया जाएगा। जिससे शहर में शांति कायम रहे और लोग एक दूसरे से प्रेम और सद्भाव के साथ रहें।


अध्यक्ष को एएसपी श्रीश्चंद्र, एसडीएम वंदना मिश्रा और सीओ अनुज कुमार ने घटनास्थल पर ले जाकर जानकारी दी और जामा मस्जिद का दौरा कराया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डीएम और एसपी ने भी अध्यक्ष से मुलाकात की। करीब पांच घंटे के दौरे के बाद अध्यक्ष रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed